IPL 2026 Playoff Scenarios After Rajasthan Royals Beat Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 में सबसे ज़्यादा रन, 579 रन के साथ ऑरेंज कैप, एक सेंचुरी और 3 हाफ़ सेंचुरी, सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के और ढेर सारे रिकॉर्ड- ये रिपोर्टकार्ड है बिहार के समस्तीपुर के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का. लखनऊ ने राजस्थान के सामने जीत के लिए 221रनों का लक्ष्य रखा. लखनऊ के ख़िलाफ़ आईपीएल के 13वें मैच में वैभव सूर्यवंशी ने पहले 10 गेंदों पर 5 रन बनाए और कप्तान यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल के साथ पार्टनरशिप बनाते रहे. वैभव ने आख़िरकार एक प्रेशर मैच में लखनऊ के ख़िलाफ़ 245 के स्ट्राइक रेट के साथ 93 रनों की शानदार पारी खेली. राजस्थान ने लखनऊ को 7 से हराकर 13 अंकों के साथ 14 अंक हासिल कर चौथे नंबर पर जगह बना ली है. लेकिन अब भी चौथे स्पॉट के लिए एक टीम पर मुहर लगनी बाक़ी है.
पांच टीमों में कड़ी टक्कर
प्लेऑफ़ के चौथे नंबर की टीम बनने के लिए अब भी 5 टीमों- राजस्थान, पंजाब, चेन्नई, दिल्ली और कोलकाता के बीच कड़ा संघर्ष जारी है, जबकि टूर्नामेंट के आधे दर्जन मैच होने बाक़ी हैं. कोलकाता और मुंबई के अलावा बाक़ी सभी टीमों ने अपने 13-13 मैच खेल लिए हैं. कोलकाता और मुंबई के अलावा सभी को बस अपने एक-एक मैच खेलने हैं. और, प्लेऑफ़ की तस्वीर अबतक साफ़ नहीं हुई है.
राजस्थान के 13 मैचों से 14 अंक
राजस्थान की टीम के के 7 जीत से 14 अंक हैं और अपने आखिरी लीग मैच जीतकर ये टीम 16 अंक हासिल कर सकती है. राजस्थान को प्लेऑफ़ में पहुंचने के लिए सिर्फ़ एक जीत की ज़रूरत है और किसी भी दूसरे मैच के समीकरण की नहीं. लेकिन प्लेऑफ़ की चौथी टीम बनने के लिए उसे अब भी उसे मुंबई के ख़िलाफ़ 24 मई को अपने आख़िरी लीग मैच में जीत हासिल करनी होगी. और वैभव हैं तो ये बिलकुल मुमकिन है!
राजस्थान की टीम 16 अंक हासिल करते ही प्लेऑफ़ की रेस को ख़त्म कर सकती है. राजस्थान की टीम अपने पावरफुल ओपनर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल से अगले मैच में भी धमाकेदार कारनामों की उम्मीद ज़रूर करेगी.
कोलकाता के 12 मैच से 11 अंक
कोलकाता की टीम अगले दो मैच जीतकर 15 अंक हासिल कर सकती है. इस सीज़न कोलकाता ने पहले 6 मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाने वाली कोलकाता की टीम ने पिछले 6 में से 5 मैच जीतकर अपने प्लेऑफ़ में पहुंचने की उम्मीदों को ज़िंदा रखा है.
कोलकाता को अगले दो मैचों में मुंबई और दिल्ली से टक्कर लेनी है. ज़ाहिर है दोनों ही मुक़ाबले इस टीम के लिए करो या मरो मुक़ाबले तो हैं ही, कोलकाता को दूसरे मैचों के समीकरण पर भी निर्भर रहना पड़ेगा. राजस्थान ने अगला मैच जीता तो ज़ाहिर है कोलकाता की उम्मीद पर पानी फिर सकता है.
दिल्ली के 13 मैचों से 12 अंक
दिल्ली अपना अगला मैच जीतकर 14 अंक हासिल कर सकती है. दिल्ली ने आईपीएल 2026 में अपने पहले दो मैचों में लखनऊ और पांच बार की चैंपियन मुंबई को हराकर शानदार शुरुआत की. मगर ये टीम कनसिस्टेंट नहीं रही. दिल्ली को ऊपर जाने के लिए अपने आख़िरी मैच में ना सिर्फ़ कोलकाता को शिकस्त देनी होगी. लेकिन इससे पहले कई मैचों के आंकड़े दिल्ली के लिए आगे जाने की राह आसान नहीं करने वाले.
पंजाब के 13 में 13 अंक
पंजाब के पास भी बस एक ही मैच बाक़ी है और ये टीम ज़्यादा से ज़्यादा 15 अंक हासिल कर सकती है. पंजाब की टीम ने अपने शुरुआत के 7 में से कोई मैच नहीं गंवाया और उसके बाद लगातार 6 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. उसकी जीत के सभी रास्ते जैसे एकाएक बंद हो गए.
पंजाब को अब अपना इकलौता मुक़ाबला लखनऊ के ख़िलाफ़ खेलना है. लखनऊ के ख़िलाफ़ जीत उसे प्लेऑफ़ का टिकट दे तो सकती है. लेकिन इतना ही काफ़ी नहीं होगा. पंजाब को भी अपने आगे के सफ़र के लिए दूसरे मैचों के समीकरणों पर निर्भर रहना पड़ेगा.
चेन्नई के 13 मैच से 12 अंक
चेन्नई की टीम अपने आख़िरी मैच में गुजरात को हराकर 14 अंक हासिल कर सकती है. चेन्नई और भारतीय क्रिकेट फ़ैन्स एमएस धोनी का इंतज़ार ही करते रहे. धोनी हैदराबाद के ख़िलाफ़ भी मैदान पर नहीं उतरे. हैदराबाद के ख़िलाफ़ 18 मई को चेन्नई की हार ने उसके लिए आगे की राह मुश्किल कर दी है. चेन्नई ने 19वें सीज़न की शुरुआत भी हैट्रिक हार के साथ की थी. अब अपने आख़िरी मैच में वो गुजरात को शिकस्त भी देती है तब भी इसके आगे की राह आसान नहीं दिखती.
IPL 2026 के आगे के लीग के मैच
- 20 मई, कोलकाता VS मुंबई, कोलकाता में
- 21 मई, गुजरात VS चेन्नई, अहमदाबाद में
- 22 मई, हैदराबाद VS बैंगलोर, हैदराबाद में
- 23 मई, लखनऊ VS पंजाब, लखनऊ में
- 24 मई, मुंबई VS राजस्थान, मुंबई में
- 24 मई, कोलकाता VS दिल्ली, मुंबई में
यह भी पढ़ें: विराट कोहली IPL में कमाई के मामले में नंबर-1, RCB, MI, CSK से अधिक हुई इस टीम की ब्रैंड वैल्यु
यह भी पढ़ें: 'उन्होंने मेरा इस तरह...' विराट कोहली ने बताया कैसे कप्तानी जाने के बाद राहुल द्रविड़ ने की उनकी मदद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं