विज्ञापन
50 minutes ago

Team India Squad for Afghanistan Test And ODI Series LIVE Updates: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन बेहद बड़ा है. अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाली एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए आज (मंगलवार) राष्ट्रीय चयनकर्ता भारतीय टीम का ऐलान करने जा रहे हैं. इस बैठक में सबसे बड़ी चर्चा स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट (कार्यभार प्रबंधन) और कप्तान रोहित शर्मा की मैच फिटनेस को लेकर होगी. आईपीएल के तुरंत बाद होने वाली इस सीरीज में खिलाड़ियों को चोट से बचाना चयनकर्ताओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती है.

शेड्यूल इतना व्यस्त है कि आईपीएल का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाना है, और उसके एक हफ्ते से भी कम समय के भीतर यानी 6 जून से मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच शुरू हो जाएगा. इसके बाद 14, 17 और 20 जून को क्रमशः धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में तीन वनडे मैच खेले जाने हैं. ऐसे में आज होने वाले टीम सिलेक्शन में कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है, जबकि कुछ नए चेहरों की किस्मत चमक सकती है.

Here are the LIVE Updates of India Vs Afghanistan Test & ODI Squads Announcement at Guwahati

India Squad Announcement vs AFG Live: अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम चयन में इन फैसलों पर रहेगी नजर

 अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए आज इस बैठक में जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए उन्हें आराम देने पर फैसला होगा, जबकि कप्तान रोहित शर्मा की मैच फिटनेस पर भी गंभीर चर्चा की जाएगी. वनडे टीम में विराट कोहली के नाम पर कोई सवाल नहीं है और उनका खेलना तय है, लेकिन हार्दिक पांड्या और मोहम्मद सिराज की उपलब्धता व फॉर्म को लेकर चयनकर्ता बात करेंगे.

इस सिलेक्शन में सबसे बड़ा उलटफेर ऋषभ पंत के साथ हो सकता है, जिनसे उपकप्तानी छीनी जा सकती है. वहीं स्पिन ऑलराउंडर के लिए अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा में से किसी एक को मौका मिलेगा. इसके अलावा, भविष्य को देखते हुए वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी के नामों पर भी मुहर लग सकती है.

Team India Squad Announcement vs AFG: सभी फॉर्मैट से बाहर रह सकते हैं जसप्रीत बुमराह

आईपीएल 2026 जीनियस जसप्रीत बुमराह के लिए शानदार साबित नहीं हुआ. मौजूदा आईपीएल में बुमराह अपने प्रदर्शन की परछाईं ही नज़र आए. बुमराह ने मुंबई के लिए पहले 12 मैचों में 8.53 की इकॉनमी से 3 विकेट अपने नाम किए. 2016 के बाद से बुमराह का आईपीएल में ये अबतक का सबसे ख़राब प्रदर्शन कहा जा सकता है. 2016 से 2025 तक बुमराह ने कभी 15 विकेट से कम नहीं लिए. उनके आईपीएल करियर की इकॉनमी भी 7.34 उनकी मौजूदा इकॉनमी 8.53 से बेहद कम है. 

Team India Selection for Test and ODI Series vs AFG: रोहित और कोहली पर रहेगी नजर

विराट कोहली ने आईपीएल में शानदार फॉर्म दिखाकर अपनी उपयोगिता फिर साबित की है. रोहित की तरह अब केवल एक प्रारूप खेलने वाले कोहली के अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों वनडे मैचों में खेलने की पूरी संभावना है.

Team India Selection for Test and ODI Series vs AFG: बुमराह का वर्कलोड तो रोहित शर्मा के फिटनेस को लेकर फैसले पर नजर

इस बात की संभावना कम है कि बुमराह को दोनों प्रारूपों के लिए चुना जाएगा, क्योंकि वनडे में उन्हें तुरंत खिलाने की कोई जल्दबाजी नहीं है. 50 ओवर का विश्व कप अभी काफी दूर है (अक्टूबर-नवंबर 2027). वहीं, रोहित शर्मा की फिटनेस भी चिंता का विषय बनी हुई है. आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह मुंबई इंडियंस के कई मुकाबलों से बाहर रहे थे. पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में भी उन्होंने केवल 'इम्पैक्ट प्लेयर' के रूप में बल्लेबाजी की थी. ऐसे में चयनकर्ता उन्हें तभी टीम में शामिल करेंगे, जब वह पूरी तरह फिट होंगे.

Team India Squads Announcement vs AFG Live: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान

अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाली एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए आज चयनकर्ता भारतीय टीम का चयन करेंगे. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाना है, जबकि एक सप्ताह से भी कम समय के अंतराल पर 6 जून से मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में अफगानिस्तान दौरे का एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा. वनडे मैच धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में क्रमशः 14, 17 और 20 जून को खेले जाएंगे.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com