साबूदाना रसमलाई कैसे बनती है?
NDTV
अगर आप व्रत के दौरान कुछ मीठा, स्वादिष्ट और थोड़ा अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो साबूदाना रसमलाई एक बेहतरीन विकल्प हों सकता है. रसमलाई तो आप सभी ने खाई होगी, लेकिन अगर इस खास रेसिपी में साबूदाने का टच डे दिया जाए, तो? अगर आप व्रत रख रहे हैं, तो ये साबूदाना रसमलाई ट्राई कर सकते हैं. इसे घर पर बहुत कम सामग्री में आसानी से तैयार किया जा सकता है.
यहां देखिए वीडियो...
सामग्री:
- साबूदाना (1 कप, भीगा हुआ)
- चीनी (1 टेबलस्पून)
- मिल्क पाउडर (1 टेबलस्पून)
- दूध (1/2 लीटर)
- इलायची (2 से 3)
बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले साबूदाने को अच्छी तरह धो लें और 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
- जब साबूदाना फूल जाए तो सारा पानी निकाल दें.
- अब एक मिक्सर में भीगा हुआ साबूदाना, चीनी और मिल्क पाउडर डालकर पीस लें.
- अब इस मिश्रण की छोटी-छोटी बॉल्स बना लें.
- अब एक गहरे बर्तन में दूध डालकर हल्का गर्म कर लें.
- इसमें ऊपर से इलायची मिलाएं और बनाई हुई बॉल्स डाल दें.
- अब ऊपर से पसंदीदा ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें.
इसे भी पढ़ें: बच्चों को भूख लगते ही 5 मिनट में बनाएं ये टेस्टी पिज्जा, रेसिपी इतनी आसान कि रोज मांगेंगे
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sabudana, Rasmalai, Sawan, Somvar Fast, Sawan Somvar