Makar Sankranti 2025 Til Gud Ke Laddu: मकर संक्रांति हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में एक है. कई जगह पर मकर संक्रांति को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है. देशभर में इस त्योहार को बड़े ही हष्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस साल 14 जनवरी मंगलवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन को लेकर काफी मान्यताएं हैं. जैसे- मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाना व इस पर्व पर विशेष रुप से तिल-गुड़ के लड्डू भी खाए जाते हैं. तिल के लड्डू ना सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत के लिए भी काफी अच्छे माने जाते हैं. वहीं मकर संक्रांति के दिन तिल के लड्डडू बनाने के पीछे धार्मिक, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक तीनों कारण छिपे हैं. तो आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति पर क्यों विशेष रुप से बनाए और खाए जाते हैं तिल के लड्डू.
कैसे बनाएं तिल गुड़ के लड्डू- (How To Make Til Ke Laddu)
तिल के लड्डू बनाना बहुत ही सिंपल है. तिल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें उसमें तिल डालें. इसे लगातार चलाते रहे जब तक तिल हल्के गोल्डन ब्राउन न हो जाएं. पैन को आंच से हटा लें और भूने हुए तिल को एक प्लेट में निकाल लें. जिस पैन में तिल भूनें थे उसमें गुड़ को डालकर पिघालें, इसे लगातर तब तक चलाते रहे जब तक वह आधा न रह जाए. इसे आंच से हटा लें. फिर इसमें मुलायम खोया और तिल डालकर चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिक्स करें. अब अपने हाथ में थोड़ा सा घी लगाएं और तैयार किए गए मिश्रण से मीडियम आकार के लडूड बनाएं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Lohri 2025 Date: कब है लोहड़ी? जानें सही डेट, महत्व और इस दिन बनने वाले व्यंजन

क्यों बनाए जाते हैं मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू? Why are sesame laddus made on Makar Sankranti?
मकर संक्रांति के दिन तिल-गुड़ के लड्डू बनाने के पीछे धार्मिक, आध्यात्मिक और स्वास्थ्य इन तीनों कारणों का भेद है. बता दें कि तीनों ही दृष्टि से इसे शुभ माना जाता है. धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ के लड्डूओं का दान करना बेहद पुण्य दायी माना जाता है. मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं इसके साथ ही उत्तरायण की शुरुआत होती है. इस दिन से शुभ व मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है. इसके अलावा मान्यता है कि संक्रांति के दिन तिल का दान महादान माना जाता है. गुड़ की तासीर गर्म होती है और मकर संक्रांति पर ठंड रहती हैं. ऐसे में तिल और गुड़ से बने लड्डूओं का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इनके सेवन से शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद मिल सकती है.
डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं