Lohri 2025 Date: लोहड़ी का पर्व पंजाब और पंजाबी समुदाय के लोगों का प्रमुख पर्व है. सिख धर्म के लोग इस त्योहार को बड़े की हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं. मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है. लोहड़ी उत्तर भारत में मनाया जाने वाला त्योहार है. इसे खासतौर पर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मनाया जाता है. इस साल लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी, सोमवार को मनाया जाएगा. पौष माह में लोहड़ी का पर्व अक्सर 13 जनवरी को मनाया जाता है. इस दिन शाम के समय पूजा की जाती है. सूखी लकड़ियां जलाई जाती हैं, जिसमे रेवड़ी, तिल, गुड़, मूंगफली, मक्का डालकर अग्नि की सात बार परिक्रमा की जाती है.
लोहड़ी 2025 महत्व- (Lohri 2025 Significance)
लोहड़ी का पर्व हर साल पौष माह में मनाया जाता है. लोहड़ी को फसल पकने और अच्छी खेती के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. इस दिन लोग सूर्य देव और अग्नि देवता की आराधना करते हैं. लोहड़ी के दिन रबी की फसल की कटाई और सर्दियों के दिनों के खत्म होने और बसंत के मौसम की शुरूआत का प्रतीक माना जाता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लोहड़ी पर बनने वाली रेसिपीज- (Lohri 2024 Special Recipes)
1. तिल और गुड़ की चिक्की-
लोहड़ी और मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ खाने की प्रथा है. अगर आप इस बार मार्केट से चिक्की खरीद कर नहीं लाना चाहते हैं तो आप घर पर आसानी से तिल और गुड़ से स्वादिष्ट चिक्की बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Makar Sankranti 2025: 13 या 14 जनवरी कब है मकर संक्रांति? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और रेसिपी

2. सरसों का साग और मक्के की रोटी-
पंजाबी खाने की जब भी बात आती हैं तो सरसों का साग और मक्के की रोटी का जिक्र जरूर होता है. लोहड़ी पर खासतौर पर सरसों का साग और मक्के की रोटी बनाई जाती है.
3. पिंडी चना-
पिंडी चना एक पंजाबी डिश है. लोहड़ी पर आप पिंडी चने बना सकते हैं. चटपटे चने और आलू को अलग-अलग मसालों के साथ बनाया जाता है.
किन लोगों को होती है फैटी लिवर की बीमारी? डॉक्टर सरीन से जानिए...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं