विज्ञापन

​आज क्या बनाऊं: तुरई खाना नहीं है पसंद? तो इस नए और यूनिक तरीके से झटपट बनाएं टेस्टी ठेचा

लहसुन और हरी मिर्च के स्वाद से भरपूर है तुरई की स्पेशल सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे खाने वाले.

​आज क्या बनाऊं: तुरई खाना नहीं है पसंद? तो इस नए और यूनिक तरीके से झटपट बनाएं टेस्टी ठेचा
कैसे बनाएं यूनिक ठेचा.
NDTV

अगर आप रोज-रोज वही एक जैसी सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया, तीखा और चटपटा ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए ही है. अक्सर घरों में गिलकी (तुरई) की सब्जी बनती है, जिसे बच्चे तो क्या कई बार बड़े भी खाना पसंद नहीं करते. लेकिन आज हम आपके लिए तुरई की एक ऐसी शानदार रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे खाने के बाद घर का हर सदस्य उंगलियां चाटता रह जाएगा. 

हाल ही में इंस्टाग्राम पर मयूर पेंट्री (mayurspantry) ने गिलकी का ठेचा (Gilka Thecha) बनाने की एक बेहद आसान और यूनीक रेसिपी शेयर की है. 

​ठेचा नाम सुनते ही सबसे पहले मुंह में पानी और तीखेपन का अहसास होने लगता है. आमतौर पर आपने लहसुन या हरी मिर्च का ठेचा खाया होगा, लेकिन गिलकी के साथ इसका मेल खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है. इसे बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको घर की ही कुछ नॉर्मल चीजों की जरूरत पड़ेगी. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि आप अपने किचन में बहुत कम समय में एकदम परफेक्ट गिलकी का ठेचा कैसे तैयार कर सकती हैं.

यहां देखें वीडियो-

​कैसे बनाएं गिलकी का ठेचा- 

सामग्री- 

  • ​2 फ्रेश गिलकी (तुरई)
  • ​कुकिंग ऑयल 
  • ​3 बड़े चम्मच मूंगफली
  • ​8 से 10 लहसुन की कलियां
  • ​8 से 10 हरी मिर्च 
  • ​1 छोटा चम्मच जीरा
  • ​नमक स्वादानुसार
  • ​एक चुटकी हींग
  • ​थोड़ा सा फ्रेश हरा धनिया
  • ​आधा नींबू का रस

विधि-

  1. सबसे पहले गिलकियों को छील लें. इसके बाद इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें ताकि ये जल्दी पक जाएं.
  2. अब एक पैन में थोड़ा सा कुकिंग ऑयल गर्म करें. इसमें कटी हुई गिलकी डालें और ऊपर से थोड़ा सा नमक छिड़क दें. 
  3. इसे करीब 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकने दें ताकि गिलकी नरम हो जाए.
  4. अब एक दूसरे पैन में थोड़ा सा तेल लें. इसमें 3 बड़े चम्मच मूंगफली, 8-10 लहसुन की कलियां और 8-10 हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह भून लें. 
  5. इन्हें तब तक चलाएं जब तक इनका हल्का सा रंग न बदल जाए.
  6. इसी पैन में 1 छोटा चम्मच जीरा, थोड़ा सा नमक, एक चुटकी हींग और ढेर सारा फ्रेश हरा धनिया मिला दें. 
  7. इन सभी चीजों को सिर्फ 1 मिनट के लिए और पकाएं ताकि मसालों की बढ़िया खुशबू आने लगे.
  8. अब भुने हुए मसालों और पकी हुई गिलकी को एक ग्राइंडिंग जार यानी मिक्सी में डालें. 
  9. ध्यान रहे कि इसे बिल्कुल बारीक पेस्ट नहीं बनाना है, बल्कि मिक्सी को रोक-रोककर दरदरा ही पीसना है.
  10. पिसे हुए मिश्रण को एक बर्तन में निकालें और ऊपर से आधा नींबू का रस निचोड़ अच्छी तरह मिला लें. 
  11. आपका चटपटा गिलकी का ठेचा तैयार है, इसे आप लंच और डिनर में पेयर कर सकते हैं.

खास टिप्स-

​इस गिलकी के थेचे को आप गरमा-गरम रोटियों, बाजरे की भाकरी, पराठों या फिर दाल-चावल के साथ साइड डिश के रूप में परोस सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: पकौड़ा खाना जाएंगे भूल, अगर एक बार चख लिया अरबी के पत्तों का पातरा, नोट करें नई रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtrian Thecha Recipe, Maharashtrian Recipe, Thecha Recipe Video, Turai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com