विज्ञापन

तुरई न खाने वाले भी किलो के हिसाब से खरीद लाएंगे, देखें रेसिपी वीडियो

तुरई देखते ही घर वाले मुंह बनाते हैं? इस नई ट्रिक से बनाकर देखिए, बच्चे भी उंगलियां चाटते रह जाएंगे. नोट करें रेसिपी.

तुरई न खाने वाले भी किलो के हिसाब से खरीद लाएंगे, देखें रेसिपी वीडियो
तुरई और छोले की सब्जी कैसे बनाएं?
NDTV

अक्सर हमारे घरों में जब तुरई की सब्जी बनती है, तो बच्चों से लेकर बड़े तक मुंह बनाने लगते हैं. हरी सब्जियों का नाम सुनते ही लोग किनारा करने लगते हैं, क्योंकि इसका साधारण सा स्वाद किसी को खास पसंद नहीं आता,  लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर रोज़ खाई जाने वाली बोरिंग तुरई को थोड़ा ट्विस्ट दे दिया जाए, तो क्या होगा? जी हां, @APNAKITCHEN ने एक टेस्टी रेसिपी अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की है.

इस अनोखी रेसिपी की खासियत यह है कि इसमें आप तुरई को काबुली छोले के साथ एक बिल्कुल नए अंदाज़ में पकाएंगे. जब आप छोले का रिच और मसालेदार तड़का तुरई के साथ मिलाएंगे, तो इसका टेक्सचर और फ्लेवर पूरी तरह बदल जाएगा. यह खाने में इतनी लजीज बनती है कि आप कटोरी भर-भर कर खाएंगे और प्लेट चाटते रह जाएंगे.

देखें वीडियो...

सामग्री:

  • तुरई (500 ग्राम रेशेदार)
  • भीगे हुए छोले (1 कप)
  • टमाटर (2)
  • काजू (7 से 8)
  • साबुत धनिया (1 चम्मच)
  • जीरा (आधा चम्मच)
  • काली मिर्च (6 से 7)
  • खसखस (आधा चम्मच)
  • लौंग और इलायची (2-2 पीसी हुई)
  • दालचीनी (छोटा टुकड़ा)
  • तेल 
  • जीरा
  • कलौंजी
  • हींग
  • अदरक-लहसुन
  • हरी मिर्च का पेस्ट (1 चम्मच)
  • प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • हल्दी
  • कश्मीरी लाल मिर्च
  • नमक
  • स्वादानुसार
  • ताजा हरा धनिया

बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले छोले को कुकर में 4 से 5 सीटी आने तक उबाल लें साथ ही, तुरई को छीलकर पतली स्लाइसेज में काट लें.
  2. मिक्सी जार में धनिया, जीरा, काली मिर्च, खसखस, लौंग, इलायची, दालचीनी, काजू और टमाटर डालकर बारीक पेस्ट बना लें.
  3. कड़ाही में तेल गरम करके जीरा, कलौंजी, हींग और अदरक-लहसुन का पेस्ट भूनें. अब बारीक प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं.
  4. कड़ाही में पिसा हुआ मसाला, हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर तेल छोड़ने तक भूनें.
  5. इसके बाद कटी हुई तुरई और उबले हुए छोले मिला दें.
  6. कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर 20 से 25 मिनट पकाएं.
  7. ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें

इसे भी पढ़ें: चावल में कीड़ा लगने से कैसे बचाएं? ये देसी जुगाड़ आएगा काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Turai Ki Sabji, Turai Ki Sabji Recipe, Food, Turai Khane Ke Fayde, Turai Sabji
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com