नवरात्रि का आठवां दिन महाअष्टमी के रूप में मनाया जाता है. इस दिन कई घरों में कन्या पूजन के साथ-साथ कई तरह के खास व्यंजन बनाएं जाते हैं. अगर आप भी मां महागौरी के लिए घर पर बना भोग चढ़ाना चाहते हैं, तो नारियल की बर्फी परफेक्ट ऑप्शन है. नारियल से बनी यह पारंपरिक मिठाई स्वाद में बेहद लाजवाब होती है और कम सामग्री में आसानी से बन जाती है.
आपको बता दें कि नारियल सिर्फ पूजा ही नहीं भारतीय किचन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. इससे बनी मिठाइयों की खुशबू और स्वाद दोनों ही लोगों को खूब पसंद आते हैं. खास बात यह है कि नारियल बर्फी बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती. तो चलिए जानते हैं कैसे तैयार करें माता ये खास भोग.

Image NDTV
कैसे बनाएं भोग के लिए नारियल बर्फी-
सामग्री-
- 2 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
- 1 कप चीनी
- 1 बड़ा चम्मच घी
- 1/2 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
- 2-3 बड़े चम्मच पानी
विधि-
- सबसे पहले नारियल को कद्दूकस कर लें. एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें नारियल डालकर 2-3 मिनट तक हल्का भून लें.
- अब चीनी और थोड़ा सा पानी डालकर लगातार चलाते रहें. जब चीनी पूरी तरह
- पिघल जाए और मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर डालें.
- गैस बंद कर दें और तैयार मिश्रण को घी लगी ट्रे या थाली में फैला दें.
- इसे ठंडा होने दें और फिर मनचाहे आकार में काट लें.
- स्वादिष्ट नारियल बर्फी तैयार है. इसे भोग में अर्पित करें और परिवार के साथ मजे लें.
क्यों खास है नारियल बर्फी?
नारियल बर्फी त्योहारों और शुभ अवसरों पर बनाई जाने वाली पारंपरिक मिठाइयों में से एक है. इसकी सॉफ्ट बनावट और हल्की मिठास इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पसंदीदा बना देती है. खास बात यह है कि इसे बहुत कम सामग्री में आसानी से तैयार किया जा सकता है.
नारियल के फायदे-
नारियल में फाइबर, हेल्दी फैट्स और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यही वजह है कि इससे बनी मिठाइयां स्वाद के साथ-साथ पोषण भी देती हैं. इसे आप व्रत के दौरान भी खा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- बिना प्याज-लहसुन भी मिलेगा भरपूर स्वाद, बस ऐसे बनाएं मटर पनीर, नोट करें रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं