विज्ञापन

Navratri 2026: अष्टमी और नवमी एक ही दिन, तो कब करें कन्या पूजन? जानें सही तारीख

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 में महाअष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर को मनाई जाएंगी. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, दोनों तिथियों पर कन्या पूजन किया जा सकता है. वहीं, विजयादशमी यानी दशहरा 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

Navratri 2026: अष्टमी और नवमी एक ही दिन, तो कब करें कन्या पूजन? जानें सही तारीख
शारदीय नवरात्रि 2026 में महाअष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर को मनाई जाएंगी
ndtv

शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी और महानवमी का विशेष महत्व है। इन दोनों दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. इस दौरान कई श्रद्धालु व्रत रखते हैं, हवन करते हैं और छोटी कन्याओं को भोजन कराकर कन्या पूजन की परंपरा निभाते हैं. साल 2026 में तिथियों के संयोग को लेकर श्रद्धालुओं के मन में सवाल है कि अष्टमी और नवमी की पूजा किस दिन की जाएगी. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, इस बार महाअष्टमी और महानवमी दोनों की पूजा 19 अक्टूबर को होगी, जबकि दशहरा 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा. आइए जानते हैं कन्या पूजन की सही तारीख और इन दोनों तिथियों का महत्व.

कब है महाअष्टमी 2026?

पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी 19 अक्टूबर 2026 सोमवार को मनाई जाएगी. इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है. आचार्य मदन मोहन के मुताबिक, धार्मिक मान्यताओं में मां महागौरी को सुख, शांति और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है. भक्त इस दिन मां की पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं. महाअष्टमी पर कई घरों में विशेष पूजा और हवन किया जाता है. मां को हलवा, पूड़ी और चने का भोग लगाने की परंपरा भी है. कुछ श्रद्धालु इसी दिन कन्या पूजन करके अपना व्रत पूरा करते हैं.

कब है महानवमी 2026?

शारदीय नवरात्रि की महानवमी भी 19 अक्टूबर सोमवार को मनाई जाएगी. इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सिद्धिदात्री की आराधना से सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का आशीर्वाद मिलता है. महानवमी नवरात्रि के नौ दिनों की साधनाा का महत्वपूर्ण पड़ाव है. इस दिन श्रद्धालु हवन और पूजा करने के बाद कन्या पूजन करते हैं. कई परिवारों में कन्या पूजन के बाद ही नौ दिनों के व्रत का पाारण किया जाता है.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri Day 6: नवरात्रि के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, यहां पढ़ें मां कात्यायनी चालीसा, मां की आरती और मंत्र

अष्टमी और नवमी पर कब करें कन्या पूजन?

आचार्य मदन मोहन के अनुसार, जो श्रद्धालु अष्टमी पर कन्या पूजन करते हैं और जो नवमी पर यह परंपरा निभाते हैं, वे इस बार 19 अक्टूबर को पूजा कर सकते हैं. कन्या पूजन में छोटी बच्चियों को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका सम्मान किया जाता है. परंपराा के अनुसार, उनके पैर धोकर तिलक लगाया जाता है और उन्हें हलवा, पूड़ी व चने का भोजन कराया जाता है. इसके बाद श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार उपहाार और दक्षिणा देते हैं.

20 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा

नवरात्रि के बाद 20 अक्टूबर 2026 मंगलवार को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा. यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी. साथ ही, मां दुर्गा की महिषासुर पर विजय की स्मृति में भी यह पर्व मनाया जााता है. इस दिन देश के कई हिस्सों में रावण दहन और विशेष पूजा का आयोजन किया जााता है.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि का छठा दिन, मेष, वृषभ और कर्क को मिलेगा घन का लाभ, जानिए आज का राशिफल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navratri 2026, Maha Ashtami, Maha Navami, Kanya Pujan 2026, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com