विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2025

आज क्या बनाऊं: अचार खाने के हैं शौकीन तो एक बार जरूर ट्राई करें नींबू का स्वादिष्ट अचार, नोट करें रेसिपी

Lemon Pickle Recipe: अगर आप भी खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए करते हैं अचार का सेवन, तो एक बार जरूर ट्राई करें स्वाद और सेहत से भरपूर नींबू का अचार.

आज क्या बनाऊं: अचार खाने के हैं शौकीन तो एक बार जरूर ट्राई करें नींबू का स्वादिष्ट अचार, नोट करें रेसिपी
Lemon Pickle Recipe: कैसे बनाएं नींबू का अचार.

Lemon Pickle Recipe: अचार किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. अगर आप भी अचार खाने के शौकीन हैं तो एक बार जरूर ट्राई करें नींबू का स्वादिष्ट अचार. नींबू को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. एक दौर वो भी था जब नानी और दादी कई-कई दिन मेहनत कर अचार डालती थीं और उसके बाद अचार पकने में कई दिन लेता था. उस अचार का स्वाद ही कुछ खास होता था. लेकिन अब जमाना इंस्टेंट चीजों का है. क्योंकि, अब किसी भी चीज को प्रिपेयर करने के लिए उतना वक्त भी नहीं है. कम समय में भी आप नींबू के अचार का वही ज़ायका हासिल कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको फॉलो करनी होगी ऐसी रेसिपी जो मिनटों में अचार तैयार कर दे. हम यहां नींबू के अचार की एक ऐसी रेसिपी शेयर कर रहे हैं, जिसे आप कम समय में आसानी से बना सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: दही वड़ा खाने के हैं शौकीन तो एक बार जरूर ट्राई करें ये रेसिपी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे खाने वाले

कैसे बनाएं नींबू अचार का अचार- (How To Make Lemon Pickle Recipe At Home)

सामग्री-

  • नींबू
  • काला नमक
  • सादा नमक
  • काली मिर्च
  • जीरा
  • राई
  • सरसों का तेल

विधि-

नींबू का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आपको सबसे पहले सभी नींबू को अच्छे से धो लेना है. नींबू का अचार उसके छिलके सहित ही खाया जाता है, जो कुछ कड़वा हो सकता है. उसका कड़वापन दूर करने के लिए आप सारे नींबू को एक एक कर सिल बट्टे पर रगड़ लें. ऐसा करने से नींबू का कसेलापन खत्म हो जाएगा. अगले स्टेप में आपको सभी नींबू के बीच में चीरा लगाना है. चीरा लगे नींबू को नमक के पानी में डालें और उबाल लें. नींबू क उतना ही उबालें की वो थोड़े नर्म हो जाएं. इसके बाद सभी नींबू को छलनी पर ले लें और सूखने रख दें. नींबू तब तक सुखाने हैं जब तक कि उनका पानी खत्म न हो जाए. सूखे नींबू में काला नमक, सादा नमक और पिसी काली मिर्च मिला दें. जीरे को भून कर पीस लें. ये पाउडर भी बाकी चीजों के साथ मिक्स कर दें. राई को सेंक लें. ठंडी होने पर उसे पीसें और मिक्स कर दें. अब अचार तकरीबन तैयार है. सारी सामग्री आपको अपने स्वाद के अनुसार मिक्स करनी है. इसमें सरसों का तेल गर्म करके डालें. एक बार फिर सारी चीजों को मिक्स कर दें. अचार तैयार हो चुका है. तेल के ठंडा होने पर उसे एयरटाइट जार में भरकर रख दें. ये अचार फ्रिज में ही रखें. पानी न लगने पर अचार पूरे एक महीने तक उपयोग किया जा सकता है. 

क्या है वजन कम करने का सही तरीका, कैसे बचें Yo-Yo Effect से, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, पद्मश्री डॉक्टर से जानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lemon Pickle Recipe, How To Make Instant Lemon Pickle At Home, Nimbu Ka Achar Kaise Banaye, Nimbu Ka Achar Recipe, Instant Pickle Recipe, Lemon Pickle, Lemon Pickle Recipe Hindi, Lemon Pickle Benefits, Lemon Pickle Without Oil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com