Dahi Vada Recipe In Hindi: मीठा, तीखा, जायकेदार खाना भला किसे पसंद नहीं. अगर आप भी इस तरह का चटपटा फूड आइटम खाना चाहते हैं तो दही वड़ा को ट्राई कर सकते हैं. दही वड़ा एक ऐसी डिश है जिसे लगभग हर कोई खाना पसंद करता है. इसे दही और दाल से बनाया जाता है और उत्तर भारत में ये एक पॉपुलर स्ट्रीट फूड है. दही वड़ा को अक्सर भारत में विशेष अवसरों पर बनाया जाता है और होली नजदीक है. अगर आप भी इस होली पर दही वड़ा बना कर गेस्ट को खिलाना चाहते हैं, तो आप इस रेसिपी को फॉलो करके सॉफ्ट और स्पंजी वड़ा बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: मीठा खाने के हैं शौकीन तो सिर्फ 2 चीजों से बनाएं स्वादिष्ट बर्फी, नोट करें रेसिपी
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कैसे बनाएं दही वड़ा- (How To Make Dahi Vada)
दही वड़ा को बनाने के लिए उड़द और मूंग दाल लें और इन्हें मिक्सर में पीस लें. अब एक बड़ा बाउल लें और उसमें दाल का बैटर डालें. अब बैटर में हींग, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, जीरा पाउडर, नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. एक पैन में थोड़ा सा रिफाइंड तेल लें और उसे गर्म करें. अब दाल के बैटर से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर गरम तेल में डाल दें. इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें. उन्हें बाहर निकालें, और वड़ों को गर्म पानी से भरे बाउल में तब तक भिगोएं जब तक वे सॉफ्ट न हो जाएं. उन्हें एक तरफ रखकर छोड़ दो. अब भीगी हुई इमली लें और उसके गूदे से निकले तरल को छान लें. एक पैन में दो बड़े चम्मच तेल लें और उसमें जीरा डालें. तब तक इंतजार करें जब तक वो चटकने न लगें. इसमें हींग, अदरक पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं. फिर इसमें छना हुआ इमली का रस डालें और मिक्स कर दें. 2 से 3 मिनट तक पकाएं और उबाल आने दें. गुड़ डालें और इसके पिघलने का इंतजार करें. धनिए की चटनी के लिए, धनियां, अमचूर पाउडर, कटा हुआ लहसुन, कटी हुई हरी मिर्च और नमक को तब तक मिलाएं जब तक यह चिकना न हो जाए. एक कटोरे में दही लें और इसे फेंटें ताकि गुठलियां न रहें. अब इसमें जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चीनी और काला नमक डालें. इसे अच्छे से मिला लें. एक बाउल लें और उसमें भीगे हुए वड़े डालें. अब बाउल को दही से भरें और ऊपर से इमली और धनिये की चटनी डालें. इसे कटी हुई अदरक, जीरा पाउडर और अनार के दानों से सजाएं. दही वड़ा बनकर तैयार हैं मजे लें.
क्या है वजन कम करने का सही तरीका, कैसे बचें Yo-Yo Effect से, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए वजन, पद्मश्री डॉक्टर से जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं