- रात को बच गई दाल तो बनाएं ये स्पेशल नाश्ता.
- प्रोटीन से भरपूर और खाने में टेस्टी है ये सैंडविच.
- जानें इन्हें बनाने का तरीका.
Leftover Dal Sandwich Recipe: भारतीय खाने की थाली में दाल का एक प्रमुख स्थान होता है. लंच हो या फिर डिनर कई लोगों के लिए बिना दाल के खाना अधूरा सा लगता है. इसलिए हर घर में दाल आमतौर पर बनती ही है. कई बार ऐसा होता है कि रात में बनाई हुई दाल बच जाती है. ऐसे में आप सोचते होंगे कि आखिर इस दाल का करें क्या तो आज हम आपकी इस समस्या का एक बेहतरीन हल लेकर आए हैं. आज हम आपको बताएंगे दाल से बने सैंडविच बनाने की रेसिपी. आपने कभी सोचा है कि आप दाल को ब्रेड के साथ भी खा सकते हैं? अगर नहीं तो अब आप खुद इसे ट्राई करें. दाल सैंडविच को आसानी से बनाकर तैयार किया जा सकता है. आइए जानतें है इस सैंडविच की आसान रेसिपी.
गर्मी में खानी चाहिए इन 4 आटे की रोटियां, शरीर रहता है ठंडा और इम्यून सिस्टम भी होता है बूस्ट
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दाल सैंडविच बनाने के लिए सामग्री ( Dal Sandwich Ingredients):
- 1/2 - कप प्याज (बारीक कटा हुआ )
- 1/2 - कप टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 1/2 - कप खीरा
- 1/2 - कप पनीर (कद्दूकस किया हुआ )
- 1/2 - टेबल स्पून चिली फ्लेक्स
- 1 टी स्पून - ऑरेगैनो
- 1 - टेबल स्पून बटर
- बची हुई दाल
- 2-4 ब्रेड स्लाइस
दाल सैंडविच बनाने की रेसिपी ( Dal Sandwich Recipe):
- दाल सैंडविच बनाने के लिए एक ब्रेड स्लाइस पर दाल को अच्छे से स्प्रेड कर लें.
- अब उसमें सारी सब्जियां डालें.
- पनीर का एक टुकड़ा रखें और सीज़निंग छिड़कें.
- अब इसके ऊपर ब्रेड का दूसरा स्लाइस रखें.
- अब एक पैन में थोड़ा मक्खन डालें और उस पर सैंडविच को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक सेंके.
- अब इसे एक प्लेट में निकालें.
- आपके प्रोटीन से भरपूर दाल सैंडविच बनकर तैयार हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं