विज्ञापन

आज क्या बनाऊं: बचे हुए आटे से बनाएं टेस्टी और हेल्दी नाश्ता, रेसिपी ऐसी की मुंह में आ जाएगा पानी

Desi Ravioli: अगर आप भी नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने की सोच रहे हैं और जो अलग भी हो तो ये देसी नाश्ते की रेसिपी आपके लिए है.

आज क्या बनाऊं: बचे हुए आटे से बनाएं टेस्टी और हेल्दी नाश्ता, रेसिपी ऐसी की मुंह में आ जाएगा पानी
Desi Pasta: बिना मैदे के बनाएं देसी पास्ता.

Desi Ravioli: अगर आप खाना बनाने और खाने के शौकीन हैं तो आपको नाश्ते में कुछ अलग और टेस्टी बनाने का मन तो करता ही होगा. अगर आपका जवाब हां तो आज हम आपको आज क्या बनाऊं में बताउंगी एक ऐसी रेसिपी जो बनाने में सिंपल, हेल्दी और टेस्टी भी है. ये रेसिपी शेयर की है शेफ भूपने ने. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस रेसिपी की वीडियो शेयर की है. तो चलिए फटाफट जानते हैं इस विदेशी डिश की देसी स्टाइल.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें: आज क्या बनाऊं: बिना तेल और मसाले के बनाएं प्रोटीन से भरपूर कटलेट, नोट करें रेसिपी

सामग्री 

  • बचा हुआ आटा
  • मेथी
  • तेल
  • पानी
  • लहसुन
  • प्याज 1
  • टमाटर 3
  • हरा धनिया
  • बटर
  • नमक
  • हल्दी
  • लाल मिर्च 
  • धनिया पाउडर

रेसिपी 

इस रेसिपी को बनाना बेहद आसान है. इसके लिए आपको बचा हुआ आटा लेना है और उसमें मेथी मिलाकर तैयार करना है. ध्यान रखें कि आटा सख्त हो. अब इसकी लोई काट लें और उसको बेल कर एक बड़ी रोटी बेल लें. अब इसको स्कवायर पीस में काट लें और हाथ से शेप दें. सभी को इसी तरह से तैयार कर लें और फिर इन सभी को पानी में डालकर लगभग 8-10 मिनट तक पका लें. अब इन चिकली को पानी से निकाल कर अलग कर दें. 

अब एक पैन में आपको थोड़ा सा तेल लेना है. उसमें डालना है लहसुन हल्का पकने के बाद एक प्याज और तीन टमाटर डालकर इसे अच्छे से पका लेना है. टमाटर गलने के बाद इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. अब इसमें पकी हुई चिकली को डालें, थोड़ा सा बटर और जिस पानी में चिकली को उबाला था उस पानी को डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दें. ऊपर से हरी धनिया डालें और आपका टेस्टी और हेल्दी नाश्ता बनकर तैयार है. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com