विज्ञापन

रात की बची दाल को फेंके नहीं, मिनटों में बनाएं होटल जैसे सॉफ्ट कोफ्ते, नोट करें रेसिपी

रेगुलर कोफ्ते का स्वाद जाएंगे भूल, अगर एक बार चख लिए रात की बची हुई दाल के कोफ्ते.

रात की बची दाल को फेंके नहीं, मिनटों में बनाएं होटल जैसे सॉफ्ट कोफ्ते, नोट करें रेसिपी
बची हुई दाल से कोफ्ते कैसे बनाएं. (Image Screenshot @cookwithdillifoodies)

भारतीय घरों में अक्सर रात में खाना ज्यादा बन जाता है, जिसे अगले दिन खाना घर वाले पसंद नहीं करते हैं. अगर आप भी रात की बची दाल को बेकार समझ कर फेंक देते हैं तो आज से ही ऐसा करना बंद कर दें. दरअसल कई लोग रात की बची हुई दाल को अगली सुबह आटे में गूंथकर पराठे बना लेते हैं या फिर इसे ऐसे ही गर्म करके खा लेते हैं. लेकिन हर बार दाल-पराठा खाकर बोर हो गए हैं तो यूट्यूब चैनल Cook with Dillifoodies पर शेयर रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.

रात की बची हुई चने की दाल से आप कोफ्ते बना सकते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि इन्हें बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है.

Latest and Breaking News on NDTV

चना दाल के कोफ्ते कैसे बनाएं. Photo Credit: Unsplash

कैसे बनाएं बची हुई दाल के कोफ्ते- (How To Make Leftover Dal Kofta Recipe)

सामग्री-

  • ​रात की बची हुई दाल- 1 कटोरी
  • ​बेसन - 3 से 4 बड़े चम्मच 
  • ​प्याज - 1 बारीक कटा हुआ
  • ​हरी मिर्च और हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
  • ​मसाले - नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और थोड़ा सा गरम मसाला
  • ​तेल - कोफ्ते तलने और ग्रेवी के लिए
  • ​ग्रेवी के लिए- टमाटर-प्याज का पेस्ट, अदरक-लहसुन का पेस्ट और खड़े मसाले

विधि-

  1. ​इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले बची हुई दाल को एक बड़े बर्तन में निकाल लें. 
  2. अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और बेसन मिलाएं. बेसन डालने से दाल का गीलापन कम हो जाएगा और कोफ्ते आसानी से बंध जाएंगे.
  3. इसके बाद इसमें हल्के मसाले (नमक, मिर्च, हल्दी) डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  4. अब इस मिक्चर से छोटे-छोटे गोल कोफ्ते बना लें. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और इन कोफ्तों को मीडियम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें.
  5. दूसरी तरफ एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें. इसमें जीरा, प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन का पेस्ट और बेसिक मसाले डालकर अच्छी तरह भून लें. 
  6. जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तो इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालें और ग्रेवी को उबलने दें.
  7. जब ग्रेवी अच्छे से पक जाए, तो आंच बंद कर दें और इसमें तैयार किए गए कोफ्ते डाल दें. 
  8. ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और थोड़ा सा गरम मसाला छिड़कें.
  9. गरमा-गर्म और लाजवाब दाल कोफ्ता करी तैयार है. इसे आप लंच में डिनर में रोटी-चावल और पराठे के साथ पेयर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 

बारिश के मौसम में ट्राई करें ठेचा एवोकाडो कप्स, शेफ हरपाल सिंह सोखी ने बताई आसान रेसिपी

आज क्या बनाऊं: न मावा, न कोई केमिकल कलर, सिर्फ 2 आम और बेसन से बनाएं हलवाई जैसी दानेदार बर्फी

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
सीनियर सब एडिटर
दिल से फूडी हूं! इटेलियन, चाइनीज और इंडियन फूड्स खाना ही नहीं उनके बारे में जानना और बात करना भी पसंद है. नए स्वाद और फूड की तलाश का जुनून हर समय रहता... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leftover Dal, Leftover Dal Recipe, Kofta Curry Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com