विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2025

डिनर में चाहते हैं कुछ टेस्टी और क्विक, तो जरूर ट्राई करें ये 7 करी रेसिपीज

Dinner Recipes: अगर आप भी रोज-रोज एक ही तरह का खाना खाकर बोर हो गए हैं, तो आप इन 7 डिनर रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं.

डिनर में चाहते हैं कुछ टेस्टी और क्विक, तो जरूर ट्राई करें ये 7 करी रेसिपीज
Dinner Recipes: डिनर में बनाएं ये 7 क्विक रेसिपीज.

7 Best Dinner Recipes: दिन भर की भागदौड़ भरी जिंदगी के बाद जब शाम को हार थक कर हम घर आते हैं तब खाना बनाने का मन नहीं करता है. अगर आप भी डिनर में क्विक और स्वादिष्ट बनाना चाहते तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. आज हम आपको 7 ऐसी ग्रेवी रेसिपीज बता रहे हैं, जो न केवल स्वाद में लाज़वाब हैं बल्कि, कम समय में बनकर तैयार हो जाती हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं उन रेसिपीज के बारे में.

यहां हैं 7 क्विक और टेस्टी डिनर रेसिपी- (Here Is The 7 Quick And Tasty Recipe)

1. पनीर मखनी ग्रवी-

अगर आप शाही स्वाद चाहते है तो पनीर मखनी एकदम परफेक्ट डिश है. इसकी ग्रेवी में मक्खन , टमाटर , काजू और मलाई से बनी होती है. प्याज , लहसून और अदरक को भूनकर टमाटर प्यूरी के साथ पकाएं और फिर इसमें पनीर डालकर धीमी आंच पर पकाएं .अब यह तैयार है और आप इसे रोटी या नान के साथ खा सकते है. 

ये भी पढ़ें- शरीर में जमा Uric Acid को बाहर निकाल फेंकेगे 6 ड्रिंक्स, किडनी की सफाई में भी हैं मददगार

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

2. मिक्स वेज ग्रेवी-

मिक्स वेज ग्रेवी काफी स्वादिष्ट होती है. इसे आलू, गाजर, बीन्स, मटर जैसी सब्ज़ियों के साथ बनाया जाता है. इसमें काजू या मलाई डालने से यह और रिच बन जाती है. झटपट बनने वाली ये रेसिपी आपके डिनर के लिए परफेक्ट है.

3. छोले मसाला ग्रेवी-

छोले मसाला ग्रेवी को बनाने के लिए उबले हुए छोले को मसालेदार प्याज़-टमाटर की ग्रेवी में डालें. जीरा, धनिया पाउडर, अमचूर और गरम मसाला इसके स्वाद को शानदार बनाते हैं. ऊपर से हरी धनिया और नींबू का रस डालें. भटूरे या चावल के साथ परोसी जाने वाली यह रेसिपी डिनर की शान बढ़ा देती है.

4. एग करी- 

एग करी बनाने के लिए आप उबले अंडों को प्याज़-टमाटर मसाले में डालकर एक स्वादिष्ट ग्रेवी तैयार कर सकते है. इसमें आप थोड़ा गरम मसाला और कसूरी मेथी डाल सकते हैं जो इसके स्वाद को दोगुना कर देता है. यह डिनर में जल्दी बन जाने वाली हाई प्रोटीन डिश है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है.

5. दाल मखनी स्टाइल ग्रेवी-

अगर आप अपने खाने में ग्रेवी और प्रोटीन दोनों चाहते हैं तो इसके लिए दाल मखनी परफेक्ट डिश है. उरद और राजमा को रातभर भिगोकर पकाएं और मक्खन व क्रीम के साथ ग्रेवी तैयार कर लें.  इसे धीमी आंच पर पकाने से इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ता है. 

6. मलाई कोफ्ता ग्रेवी-

मलाई कोफ्ता ग्रेवी बेहद स्वादिष्ट डिश है. अगर आप इसे झटपट बनाना चाहते हैं, तो कोफ्ते पहले से बना सकते हैं. मलाईदार ग्रेवी काजू और मलाई से तैयार होती है जिसमें कोफ्ते को डालकर हल्की आंच पर पकाया जाता है. इसे नान के साथ खाया जा सकता है क्योंकि, यह नान के साथ ज्यादा स्वादिष्ट लगती है.

7. आलू टमाटर की ग्रेवी-

आलू टमाटर की ग्रेवी सिंपल लेकिन स्वादिष्ट डिनर ऑप्शन में से एक है. उबले आलू को मसाले टमाटर डालकर ऊपर से हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर बनाया जाता है. इसे पराठे या पूरी के साथ पेयर कर सकते हैं. 

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
These 7 Quick And Tasty Dinner Recipes For All Time, Dinner Mein Kya Banaye, Best 7 Dinner Recipe, Paneer Makhni Gravy, Mix Veg Gravy, Chhole Masala Gravy, Egg Curry, Anda Curry, Daal Makhni Style Gravy, Malayi Kofta Gravy, Aalu Tomato Gravy, Special Meal, Gravy Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com