विज्ञापन

Leftover Bread Snack Recipe: बची हुई ब्रेड से बनाएं मजेदार स्नैक, मेहमान भी पूछेंगे इसकी रेसिपी

Leftover Bread Snack Recipe: घर में बची हुई ब्रेड को फेंकने की बजाय उससे कुछ मजेदार और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है. इस आसान रेसिपी से आप कम तेल में टेस्टी स्नैक तैयार कर सकते हैं. गर्म चाय के साथ यह झटपट बनने वाला नाश्ता हर किसी को पसंद आएगा.

Leftover Bread Snack Recipe: बची हुई ब्रेड से बनाएं मजेदार स्नैक, मेहमान भी पूछेंगे इसकी रेसिपी
Leftover Bread Snack Recipe
Instagram

Leftover Bread Snack Recipe: घर में अक्सर ब्रेड बच जाती है और कई बार लोग समझ नहीं पाते कि उसका क्या किया जाए. ऐसे में ज्यादातर ब्रेड या तो सूख जाती है या फिर फेंकनी पड़ती है. लेकिन अगर आप थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाएं तो इसी बची हुई ब्रेड से ऐसा स्वादिष्ट नाश्ता तैयार कर सकते हैं जिसे बच्चे, बड़े और मेहमान सभी पसंद करेंगे. खास बात यह है कि इसे कम तेल में भी आसानी से बनाया जा सकता है. अगर आपके घर अचानक मेहमान आ जाएं और जल्दी कुछ टेस्टी बनाना हो, तो यह ब्रेड स्नैक एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. इसकी सामग्री भी आमतौर पर हर घर की रसोई में आसानी से मिल जाती है.

क्या चाहिए बनाने के लिए?

  • 2 से 4 ब्रेड स्लाइस
  • 1 गिलास गर्म पानी
  • थोड़ा सा चीनी
  • 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  • आधा कप उबले हुए मटर
  • स्वादानुसार नमक
  • चुटकी भर हल्दी
  • काली मिर्च पाउडर
  • भुना जीरा पाउडर
  • चुटकी भर हींग
  • 1 चम्मच पिज्जा सीजनिंग
  • थोड़ा सा पनीर
  • हरी चटनी
  • थोड़ा सा इनो
  • जरूरत अनुसार तेल

ऐसे तैयार करें मिश्रण

  • सबसे पहले गर्म पानी में थोड़ा सा चीनी मिलाएं और उसमें ब्रेड डाल दें. जब ब्रेड नरम हो जाए और पानी ठंडा हो जाए तो अतिरिक्त पानी निकालकर ब्रेड को अच्छी तरह मैश कर लें.

  • अब इसमें बारीक कटा प्याज, मटर, नमक, हल्दी, काली मिर्च, जीरा पाउडर, हींग और पिज्जा सीजनिंग डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और मिश्रण को करीब 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि मसालों का स्वाद अच्छे से मिल जाए.

अप्पे पैन में बनाएं हेल्दी स्नैक

  1. अब मिश्रण को दो हिस्सों में बांट लें. एक हिस्से में थोड़ा सा इनो और जरूरत अनुसार पानी डालकर बैटर जैसा तैयार करें.
  2. पनीर के छोटे-छोटे टुकड़ों पर हरी चटनी लगाएं. अब अप्पे पैन को हल्का सा ग्रीस करें और उसमें थोड़ा बैटर डालें. बीच में पनीर का टुकड़ा रखें और ऊपर से फिर थोड़ा बैटर डाल दें.
  3. पैन में थोड़ा पानी डालकर ढक दें और धीमी आंच पर लगभग 10 मिनट तक पकाएं. इससे स्नैक अंदर से सॉफ्ट और बाहर से हल्का क्रिस्पी बनता है. बाद में थोड़ा सा तेल डालकर इसे सुनहरा होने तक सेक सकते हैं.

तैयार स्नैक्स पर थोड़ा चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर छिड़क दें. इन्हें हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही वाले डिप के साथ गर्मागर्म परोसें. शाम की चाय, बच्चों के टिफिन या अचानक आए मेहमानों के लिए यह झटपट बनने वाला नाश्ता बेहतरीन साबित हो सकता है.

यह भी पढ़े: Mango Salad Recipe: 10 मिनट में बनाएं खट्टा-मीठा मैंगो सलाद, गर्मी में मिलेगा ताजगी भरा स्वाद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com