विज्ञापन

Mango Salad Recipe: 10 मिनट में बनाएं खट्टा-मीठा मैंगो सलाद, गर्मी में मिलेगा ताजगी भरा स्वाद

Mango Salad Recipe: गर्मी में अगर आपका कुछ हल्का और टेस्टी खाने का मन है तो मैंगो सलाद ट्राई करें. आम, खीरा और मूंगफली से बनने वाली यह रेसिपी सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाती है. खट्टा-मीठा स्वाद इसे गर्मियों का परफेक्ट स्नैक बनाता है.

Mango Salad Recipe: 10 मिनट में बनाएं खट्टा-मीठा मैंगो सलाद, गर्मी में मिलेगा ताजगी भरा स्वाद
Mango Salad Recipe
Pexels

How To Make Mango Salad: गर्मियों का मौसम आते ही आम हर घर की पहली पसंद बन जाता है. ज्यादातर लोग आम को सीधे काटकर खाना पसंद करते हैं या फिर उससे शेक, स्मूदी और डेजर्ट बनाते हैं. लेकिन अगर आप आम से कुछ हल्का, हेल्दी और झटपट तैयार होने वाली चीज बनाना चाहते हैं, तो मैंगो सलाद एक बेहतरीन ऑप्शंस हो सकता है. यह सलाद खट्टे और मीठे स्वाद का शानदार मेल है, जो गर्मी के दिनों में काफी रिफ्रेशिंग महसूस कराता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में सिर्फ 10 मिनट लगते हैं और इसके लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं होती. बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर किसी को इसका स्वाद पसंद आ सकता है.

मैंगो सलाद बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Mango Salad)

  • 2 कच्चे या हल्के पके आम
  • 1 खीरा बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटी प्याज पतली कटी हुई
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 2 बड़े चम्मच भुनी मूंगफली
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • थोड़ी हरी धनिया पत्ती

ऐसे बनाएं मैंगो सलाद- (How To Make Mango Salad)

  1. सबसे पहले आम को धोकर छील लें और पतले लंबे टुकड़ों में काट लें. अब एक बड़े बाउल में आम, खीरा, प्याज और हरी मिर्च डालें. इसके बाद इसमें भुनी हुई मूंगफली मिलाएं.

  2. अब ऊपर से नमक, काली मिर्च और नींबू का रस डालें. सभी चीजों को हल्के हाथ से अच्छी तरह मिला लें. आखिर में हरी धनिया से गार्निश करें.

इन टिप्स से बढ़ जाएगा स्वाद-

  • चाहें तो इसमें अनार के दाने भी मिला सकते हैं.
  • थोड़ा चाट मसाला डालने से स्वाद और बढ़ सकता है.
  • ठंडा करके सर्व करने पर यह ज्यादा स्वादिष्ट लगता है.

मैंगो सलाद स्वाद के साथ-साथ ताजगी भी देता है. इसमें आम का मीठा और हल्का खट्टा स्वाद, खीरे की कुरकुराहट और मूंगफली का क्रंच इसे और भी मजेदार बना देता है. यह गर्मी के दिनों में हल्के स्नैक या साइड डिश के रूप में खाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Imli Storage Tips: सालभर खराब नहीं होगी इमली, बस स्टोर करते समय अपनाएं ये आसान ट्रिक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com