विज्ञापन

लौकी का रायता और सब्जी तो खूब खाई होगी, इस बार ट्राई करें लौकी की सलाद, स्वाद ऐसा हर कोई पूछेगा रेसिपी

Lauki Salad Recipe: अगर आपके घर में भी लोग लौकी को देखकर मुंह बना लेते हैं तो आज हम आपको बताएंगे लौकी सलाद की एक ऐसी रेसिपी जिसे खाने के बाद हर कोई ना सिर्फ इसकी तारीफ करेगा, बल्कि मजे से खाएगा भी.

लौकी का रायता और सब्जी तो खूब खाई होगी, इस बार ट्राई करें लौकी की सलाद, स्वाद ऐसा हर कोई पूछेगा रेसिपी
Lauki Salad Recipe: एक बार ट्राई करें लौकी का सलाद. ( Image Credit-AI)

Lauki Raeta Recipe: लौकी एक ऐसी सब्जी है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. खासकर गर्मियों में इसका सेवन खूब किया जाता है और इसकी वजह ये है कि ये खाने में हल्की और पानी से भरपूर होती है. इसलिए इसको खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो जाता है. लेकिन लौकी एक ऐसी चीज है जिसका नाम सुनते ही घर में लोगों का मुंह बन जाता है. बच्चे नाक-भौं सिकोड़कर घूमने लगते हैं. 

हालांकि बड़े तो तब भी इसके फायदे जानकर इसको खा लेते हैं. लेकिन बच्चों को इसे खिलाना एक ऐसा टॉस्क होता है जिसको पूरा करने में जो खुशी मिलती है वो एक मां ही समझ सकती है. आज हमारे पास लौकी की एक ऐसी रेसिपी है जिसे आपका बच्चा बड़े मजे से खाएगा. तो चलिए जानते हैं लौकी सलाद बनाने की रेसिपी.

लौकी सलाद के लिए सामग्री

  • 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी ( हल्की सी स्टीम)
  • 1/2 कप दही
  • भूना जीरा पाउडर
  • काला नमक
  • लाल मिर्च
  • सफेद नमक
  • नींबू का रस
  • हरा धनिया
  • पेरी-पेरी पाउडर

लौकी सलाद बनाने की विधि

लौकी की सलाद बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में लौकी लें. दही को अच्छी तरह से फेट लें. अब इस दही में जीरा पाउडर, काला नमक, लाल मिर्च, नमक, नींबू का रस, हरा धनिया और पेरी-पेरी पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. आपका टेस्टी सलाद बनकर तैयार है. अगर आपको स्पाइसी पसंद है तो आप इसमें कटी हुई हरी मिर्च भी शामिल कर सकते हैं. बीच-बीच में आई हरी मिर्च का क्रंच स्पाइसी के साथ एक अलग स्वाद देगा.

ये भी पढ़ें: Lauki Ke Kofte Dhaba Style: फीकी लौकी को दें शाही स्वाद, घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल कोफ्ते, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

ये भी पढ़ें:  Weight Loss Diet में नूडल्स खाने का मन है? लौकी नूडल्स हैं हेल्दी समाधान | Lauki Noodles Recipe

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com