- दिल्ली स्टेशन पर 5000 यात्रियों की ट्रेन छूट गई.
- दिल्ली में भारी जाम की वजह से यात्रियों की ट्रेन छूटी.
- IRCTC की ग्रुप टिकट बुकिंग भी कैंसिल हो गई है.
नई दिल्ली स्टेशन से 5000 यात्रियों के ट्रेन छूट जाने की खबर सामने आई है. रेल मंत्रालय के अधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि गुरुवार (8 अक्टूबर) को दिल्ली में भारी जाम की वजह से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी, इस वजह से यात्रियों की ट्रेन छूट गई. दोपहर 12 बजे के बाद नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम के चलते कई यात्री समय पर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच सके. वहीं यह भी जानकारी सामने आई है कि IRCTC की ग्रुप टिकट बुकिंग भी कैंसिल हो गई है. इससे टिकट बुकिंग में भी परेशानी हो रही है.
दिल्ली में हो रहे कांग्रेस के प्रदर्शन की वजह से भारी ट्रैफिक जाम लग गया, इस वजह से ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
IIT जोधपुर के 52 स्टूडेंट की ट्रेन छूटी
नई दिल्ली स्टेशन पर IIT जोधपुर के 52 छात्र जो ट्रेन नंबर 12424 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ने वाले थे. लेकिन वह स्टेशन नहीं पहुंच सके और उनकी ट्रेन छूट गई. बताया जा रहा है कि डिब्रूगढ़ राजधानी के अलावा मुंबई राजधानी और दिल्ली बनारस वंदे भारत ट्रेन भी शामिल है, जिसमें यात्रियों की ट्रेन छूटी है.
आईआईटी जोधपुर के अविनाश चौहान ने बताया कि करीब 56 लोग थे जिनकी ट्रेन छूट गई. यह पूरा डेलिगेशन था जो 12424 डिब्रूगढ़ राजधानी से सफर करने वाला था, लेकिन उनकी ट्रेन छूट गई. जानकारी के अनुसार यह ट्रेन नई दिल्ली से शाम 4:20 पर खुलती है और 2 दिन बाद सुबह 6:20 पर डिब्रूगढ़ पहुंचती है. अविनाश के मुताबिक फिलहाल उन लोगों को ले जाने के लिए व्यवस्था की जा रही है. इसके जरिए अभी डेलिगेशन अपने आगे का सफर करेगा.
IRCTC की ग्रुप बुकिंग कैंसिल
IRCTC ग्रुप टिकट बुकिंग की सुविधा देती है. इसके जरिए 6 से अधिक या बड़ी संख्या में एक साथ यात्रा करने वाले लोग जैसे परिवार, स्कूल के छात्र, शादी में जाने वाले लोग एक साथ टिकट बुक कर सकते हैं. लेकिन IRCTC की यह सुविधा कैंसिल हो गई है. हालांकि यह किस वजह से हुई है इस पर IRCTC की ओर से कोई जवाब नहीं आया है.
यह भी पढ़ें | प्रताप नगर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का ऐलान, वडोदरा-रतलाम-कोटा-आगरा-कानपुर-सासाराम-गया-झाझा-आसनसोल समेत 28 स्टॉपेज
यह भी पढ़ें | रेलवन ऐप के अलावा कहां मिलेगी एक क्लिक में स्पेशल ट्रेनों की सारी लिस्ट, दिवाली-छठ और नवरात्रि के लिए खाली सीट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं