विज्ञापन

जम्मू-कटरा और पंजाब रूट की 9 ट्रेनों का समय बदला, पुणे-चेन्नई-कोलकाता से आने वाली ट्रेन का नया टाइम टेबल जारी

Jammu Katra Train: उत्तर रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा, ऊधमपुर और जम्मू तवी से गुजरने वाली 6 लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का समय बदल दिया है. इसमें स्वराज एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस और झेलम एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं.

जम्मू-कटरा और पंजाब रूट की 9 ट्रेनों का समय बदला, पुणे-चेन्नई-कोलकाता से आने वाली ट्रेन का नया टाइम टेबल जारी
जम्मू-कटरा जाने वाली ट्रेन का समय बदला
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • उत्तर रेलवे ने जम्मू-कटरा, पंजाब से गुजरने वाली ट्रेनों का समय बदला है.
  • मुंबई, पुणे, कोलकाता, चेन्नई से आने वाली लंबी दूरी के ट्रेन शामिल हैं.
  • स्वराज एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस जैसी ट्रेन हैं शामिल.
नई दिल्ली:

उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, अमृतसर और फिरोजपुर रूट पर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना जारी की है. उत्तर रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा, ऊधमपुर और जम्मू तवी से गुजरने वाली 6 लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का समय बदल दिया है. नवरात्रि के दौरान और दिवाली के पहले यह शेड्यूल लागू होगा. इसमें स्वराज एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस और झेलम एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं.

रेलवे प्रशासन द्वार तकनीकी कारणों से 9 प्रमुख एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया है. बदली हुआ टाइम टेबल 17, 18 और 19 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होने जा रही है.

18 अक्टूबर 2026 से संशोधित होने वाली ट्रेनें

ट्रेन नंबर 12471 बांद्रा टर्मिनल-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस- बांद्रा टर्मिनस से कटरा जाने वाली यह ट्रेन अब जम्मू तवी स्टेशन पर अपने पुराने समय से 18 मिनट पहले पहुंचेगी. जम्मू तवी स्टेशन पर यह ट्रेन अब दोपहर 14:50 के बजाय 14:32 बजे  पहुंचेगी और 14:55 के बजाय 14:37 बजे रवाना होगी.

ट्रेन नंबर 16031 MAS चेन्नई-श्री माता वैष्णो देवी कटरा अंडमान एक्सप्रेस- यह ट्रेन जम्मू तवी सुबह 8.32 बजे पहुंचेगी और 8.42 बजे रवाना होगी. वहीं शहीद कप्तान तुषार महाजन (MCTM) सुबह 10.36 बजे पहुंचेगी और 10.38 बजे रवाना होगी. जबकि श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन सुबह 10.45 के बजाय 11.50 बजे पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 12919 डॉ. अम्बेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा मालवा एक्सप्रेस- यह ट्रेन जम्मू तवी स्टेशन पर अपने नए समय दोपहर 14:15 बजे पहुंचेगी और 14:20 बजे रवाना होगी.

ट्रेन नंबर 11077 पुणे जंक्शन-जम्मू तवी झेलम एक्सप्रेस- इस ट्रेन का जम्मू तवी स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 09:45 बजे से बदलकर अब सुबह 10:00 बजे कर दिया गया है.

ट्रेन नंबर 13151 कोलकाता टर्मिनल-जम्मू तवी एक्सप्रेस- जम्मू तवी स्टेशन पर यह ट्रेन अब सुबह 08:50 के बजाय सुबह 09:05 बजे पहुंचेगी.

ट्रेन नंबर 18101 टाटानगर जंक्शन-जम्मू तवी एक्सप्रेस- हीरा नगर स्टेशन पर दोपहर 13.28 बजे पहुंचेगी और 13.30 बजे रवाना होगी. वहीं विजयपुर जम्मू में दोपहर 13.46 बजे पहुंचे और 13:48 बजे रवाना होगी. जबकि जम्मू तवी यह ट्रेन दोपहर 15:00 बजे ही पहुंचेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

17 अक्टूबर 2026 से संशोधित होने वाली ट्रेनें

ट्रेन नंबर 13307 धनबाद जंक्शन-फिरोजपुर कैंट गंगासतलज एक्सप्रेस- फिरोजपुर कैंट स्टेशन पर इस ट्रेन के पहुंचने का समय सुबह 10:00 बजे से बदलकर अब सुबह 10:10 बजे कर दिया गया है.

ट्रेन नंबर 18309 संबलपुर जंक्शन-जम्मू तवी एक्सप्रेस- हीरा नगर स्टेशन पर दोपहर 13:28 बजे पहुंचेगी और 13.30 बजे रवाना होगी. जबकि जम्मू तवी स्टेशन दोपहर 15:00 बजे पहुंचेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

19 अक्टूबर 2026 से संशोधित होने वाली ट्रेन

ट्रेन नंबर 22401 दिल्ली सराय रोहिल्ला-शहीद कप्तान तुषार महाजन एसी एक्सप्रेस- जम्मू तवी स्टेशन पर सुबह 07:55 बजे पहुंचेगी और सुबह 08:05 बजे रवाना होगी. जबकि शहीद कप्तान तुषार महाजन (MCTM) स्टेशन पर यह ट्रेन अब सुबह 08:40 के बजाय सुबह 09:40 बजे अपने अंतिम स्टेशन पर पहुंचेगी.

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेनों के स्टॉपेज और टाइम टेबल की ज्यादा जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक हेल्पलाइन 'रेलमदद' नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें | साबरमती-जम्मू तवी एक्सप्रेस सीधे कटरा तक जाएगी, गांधी नगर, जोधपुर से पठानकोट तक वैष्णो देवी यात्रियों को तोहफा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katra Station, Northern Railway, Train Time Table, Indian Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com