Nana Patekar Death News LIVE Updates: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. इस खबर से सिनेमा जगत के सितारे ही नहीं बल्कि फैंस भी हैरान हैं. जानकारी के मुताबिक उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है. वह गोवा में अपने परिवार के साथ रहते थे. कहा जा रहा है कि नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर बेहोश पाए गए, जिसके बाद परिवार के सदस्य उनको तुरंत अस्पताल ले गए. वहां इलाज के बावजूद कोई रिएक्शन ना होने पर डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट बाद उन्हें गुरुवार सुबह 5:20 बजे मृत घोषित कर दिया. इस तरह 8 अक्तूबर 2026 को नाना ने दुनिया को अलविदा कह दिया.
नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था. उनका जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र में हुआ. उन्होंने 1978 में फिल्म गमन से बॉलीवुड में कदम रखा. परिंदा (1989) के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. 1990 के दशक में उनकी धारदार भूमिकाएं चर्चा में रहीं. अंगार के लिए फिल्मफेयर बेस्ट विलेन, क्रांतिवीर (1994) के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला. अग्नि साक्षी के लिए भी उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला. उन्होंने प्रहार फिल्म का निर्देशन किया. वे अब तक छप्पन, अपहरण, वेलकम और मराठी फिल्म नटसम्राट में नजर आए. उन्होंने अपने करियर में तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते.
नाना पाटेकर का निधन लाइव अपडेट्स | Nana Patekar Death News LIVE Updates:
Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर के निधन पर रवि किशन ने जताया शोक, कहा- जड़ों और संस्कारों को कभी नहीं छोड़ा
नाटा पाटेकर के निधन पर एक्टर और बीजेपी सांसद रवि किशन ने शोक जताया है, 'आज सुबह-सुबह नाना पाटेकर जी के निधन की अत्यंत दुखद खबर सुनकर मन बहुत व्यथित है, स्टार होते हुए भी स्टारडम से कोसों दूर रहने वाले नाना जी भारतीय सिनेमा के उन महान कलाकारों में थे, जिनकी पहचान उनकी सादगी, सहजता और मिट्टी से जुड़े व्यक्तित्व से थी. मुंबई की चकाचौंध में रहते हुए भी उन्होंने अपनी जड़ों और संस्कारों को कभी नहीं छोड़ा. नाना जी से मेरा आत्मीय संबंध रहा. समय-समय पर उनसे बातचीत होती थी. उनके अभिनय, सादगी और जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण से मैंने बहुत कुछ सीखा. वे हमेशा स्नेह और प्रोत्साहन देते थे. उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी एक बड़ी क्षति है. नाना पाटेकर जी का निधन भारतीय फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. उनकी कला, सादगी और स्मृतियाँ सदैव हमारे बीच जीवित रहेंगी. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं सभी चाहने वालों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.
आज सुबह-सुबह नाना पाटेकर जी के निधन की अत्यंत दुखद खबर सुनकर मन बहुत व्यथित है। स्टार होते हुए भी स्टारडम से कोसों दूर रहने वाले नाना जी भारतीय सिनेमा के उन महान कलाकारों में थे, जिनकी पहचान उनकी सादगी, सहजता और मिट्टी से जुड़े व्यक्तित्व से थी। मुंबई की चकाचौंध में रहते हुए भी उन्होंने अपनी जड़ों और संस्कारों को कभी नहीं छोड़ा। नाना जी से मेरा आत्मीय संबंध रहा। समय-समय पर उनसे बातचीत होती थी। उनके अभिनय, सादगी और जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण से मैंने बहुत कुछ सीखा। वे हमेशा स्नेह और प्रोत्साहन देते थे। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी एक बड़ी क्षति है। नाना पाटेकर जी का निधन भारतीय फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कला, सादगी और स्मृतियाँ सदैव हमारे बीच जीवित रहेंगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं सभी चाहने वालों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति। 🙏 #NanaPatekar
— Ravi Kishan (@ravikishann) October 8, 2026
Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर के निधन पर अक्षय कुमार हुए इमोशनल, लिखा- हर परफॉर्मेंस में ईमानदारी
अक्षय कुमार ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताते हुए लिखा है, 'नाना जी के गुजरने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. वह उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक थे जिन्हें लोगों का ध्यान खींचने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी. उनकी आवाज, उनकी गंभीरता, हर परफॉर्मेंस में उनकी ईमानदारी...उनका अंदाज बिल्कुल अलग और अपना था. मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं कि हमें 'वेलकम' और हाल ही में 'हाउसफुल 5' में साथ काम करने का मौका मिला. उन सेट्स की इतनी सारी यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा. नाना जी सचमुच बेमिसाल थे. यकीन नहीं होता कि आप अब हमारे बीच नहीं रहे. उन सभी यादों के लिए शुक्रिया. आपकी कमी बहुत खलेगी, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.'
Really saddened by the news of Nana ji’s passing. He was one of those rare actors who never needed to do too much to make you sit up and watch. That voice, that intensity, that honesty in every performance… he was completely his own. I feel fortunate that we got to work together in Welcome, and then again more recently in Housefull 5. There are so many memories from those sets that I’ll always hold close. Nana ji was truly one of a kind. It’s hard to believe you’re gone. Thank you for all the memories. You will be missed more than words can say. 🙏
— Akshay Kumar (@akshaykumar) October 8, 2026
Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर के निधन पर नील नितिन मुकेश ने जताया शोक
नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताते हुए नाना पाटेकर ने एक्स पर लिखा, 'नाना पाटेकर जी के निधन से गहरा दुख हुआ है. वे एक बेहतरीन अभिनेता थे जिन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई. उनके दमदार अभिनय को हमेशा याद किया जाएगा, साथ ही उस बात को भी याद किया जाएगा कि कैसे उन्होंने अनगिनत उभरते हुए कलाकारों को प्रेरित किया और उन्हें अपनी पहचान बनाने का हौसला दिया. भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज। सर, आपकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी. ओम शांति.'
Deeply saddened by the loss of Nana Patekar Ji. An actor par excellence who carved a niche entirely his own. His power-packed performances will be remembered forever, but so will the way he inspired and gave wings to countless aspiring actors to find their own identity. A true legend of Indian cinema. Your legacy will live on sir. Om shanti 🙏🕊️
— Neil Nitin Mukesh (@NeilNMukesh) October 8, 2026
Nana Patekar Death News Live Updates: नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, रितेश देशमुख ने जताया दुख, बोले- आज मेरे पास शब्द नहीं हैं
रितेश देशमुख ने नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताते हुए लिखा है, 'आज मेरे पास शब्द नहीं हैं; ऐसा लग रहा है जैसे मेरे दिल पर बिजली गिर गई हो. नाना चले गए...इस एक बात ने मुझे सुन्न और खामोश कर दिया है. आप एक्टिंग की दुनिया में एक विशाल आसमान की तरह थे, जिसकी कोई सीमा नहीं थी. अपने अनोखे अंदाज से आपने दर्शकों के दिलों में एक ऐसी जगह बनाई जो कभी नहीं हिल सकती. कभी स्क्रीन पर चमकते हीरो, तो कभी ऐसे विलेन जिसने रोंगटे खड़े कर दिए, या फिर गंभीर चेहरे के पीछे छिपा शरारती मजाक...
आपकी एक्टिंग में हर रंग जीवंत हो उठता था. स्क्रीन पर आप हीरो थे, लेकिन असल जिंदगी में उससे भी कहीं महान. आपकी संस्था के जरिए इंसानियत की कभी न खत्म होने वाली धारा बहती रही. ब्लफमास्टर और हाउसफुल 5 में आपके साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी. लेकिन आपके साथ किसी मराठी फिल्म में काम करना, यह अधूरी इच्छा मुझे जिंदगी भर सताती रहेगी.
आज शब्द थिजले आहेत, काळजावर जणू वीज कोसळली आहे. नाना गेले... या एका वाक्याने मन सुन्न, निःशब्द झाले आहे. तुम्ही अभिनयाचे आकाश होतात, ज्याला तुलनेची सीमा नव्हती. तुमच्या अनोख्या शैलीने रसिकांच्या हृदयात तुम्ही अढळ घर केले. कधी पडद्यावरचा तेजस्वी नायक, कधी अंगावर शहारे आणणारा खलनायक, तर कधी गंभीर चेहऱ्यामागचा खट्याळ विनोद, प्रत्येक रंग तुमच्या अभिनयात खुलून आला. पडद्यावर तुम्ही हीरो होतात, पण पडद्यामागे त्याहूनही मोठे. तुमच्या संस्थेतून वाहत राहिली माणुसकीची निरंतर धारा. 'ब्लफमास्टर' आणि 'हाउसफुल ५' मध्ये तुमच्यासोबत पडदा वाटून घेतला, हे माझे भाग्य. पण एका मराठी चित्रपटात तुमच्यासोबत काम करणे, ही अपूर्ण ओढ आयुष्यभर उरी राहील. तुमचे बोल, तुमच्या गप्पा, पाठीवरची ती कौतुकाची थाप, सोबत केलेले ते खळखळते हसू, ही माझी करी कमाई. कुटुंबीयांना, आप्तेष्टांना आणि लाखो चाहत्यांना माझी मनःपूर्वक सांत्वना. खरच आज एका युगाचा अस्त झाला आहे. भावपूर्ण श्रद्धांजली. 🙏
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) October 8, 2026
आपकी बातें, आपकी बातचीत, पीठ पर शाबाशी की वो थपकी, साथ में खुलकर हंसना, यही मेरी असली कमाई है. परिवार, चाहने वालों और लाखों फैन्स के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. सचमुच, आज एक युग का अंत हो गया है. दिल से श्रद्धांजलि.'
Nana Patekar Tribute LIVE: नाना पाटेकर को हिमानी शिवपुरी ने दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर को ट्रिब्यूट देते हुए एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने श्रद्धांजलि दी.
Nana Patekar Death News LIVE: नाना पाटेकर के बेटे पुणे से गोवा के लिए रवाना
नाना पाटेकर के निधन से हर कोई हैरान रह गया है. कहा जा रहा है कि एक्टर के बेटे मल्हार पाटेकर पुणे में थे, जिसके बाद निधन की खबर सुनकर वह गोवा के लिए रवाना हो गए हैं.