विज्ञापन

प्रताप नगर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का ऐलान, वडोदरा-रतलाम-कोटा-आगरा-कानपुर-सासाराम-गया-झाझा-आसनसोल समेत 28 स्टॉपेज

Diwali Special Train: रेलवे ने प्रताप नगर से कोलकाता के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है. इस ट्रेन से गुजरात, राजस्थान, एमपी, यूपी, बिहार और बंगाल के यात्रियों को फायदा मिलने वाला है.

प्रताप नगर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का ऐलान, वडोदरा-रतलाम-कोटा-आगरा-कानपुर-सासाराम-गया-झाझा-आसनसोल समेत 28 स्टॉपेज
प्रताप नगर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 6 राज्यों से गुजरेगी
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • दिवाली-छठ के लिए प्रताप नगर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का ऐलान.
  • गुजरात, राजस्थान, एमपी, यूपी, बिहार और बंगाल के यात्रियों को फायदा.
  • प्रताप नगर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 28 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.
नई दिल्ली:

दिवाली-छठ और नवरात्रि के त्योहार पर एमपी-यूपी, बिहार और बंगाल के यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया गया है. पश्चिम रेलवे के वडोदरा डिवीजन ने त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का ऐलान किया है. इसके तहत रेलवे गुजरात के प्रताप नगर (वडोदरा) और पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बीच ट्रेन नंबर 03110/03109 प्रतापनगर-कोलकाता-प्रताप नगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू करेगी. इस ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग 8 अक्टूबर से सभी PRS काउंटरों और IRCTC की वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है. इस ट्रेन से गुजरात, राजस्थान, एमपी, यूपी, बिहार और बंगाल के यात्रियों को फायदा मिलने वाला है.

ट्रेन नंबर 03110/03109 प्रताप नगर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 03110/03109 प्रताप नगर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन सप्ताह में दो दिन संचालित की जाएगी. ट्रेन नंबर 03110 प्रताप नगर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 15 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक हर गुरुवार को प्रताप नगर से रवाना होगी. वहीं ट्रेन नंबर 03109 कोलकाता-प्रताप नगर स्पेशल ट्रेन वापसी में 13 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक हर मंगलवार को कोलकाता से रवाना होगी.

Latest and Breaking News on NDTV

03110/03109 प्रताप नगर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन टाइम टेबल

  • ट्रेन नंबर 03110 प्रताप नगर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को प्रताप नगर स्टेशन से शाम 16:15 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन यानी शनिवार दोपहर 12:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी.
  • ट्रेन नंबर 03109 कोलकाता-प्रताप नगर स्पेशल ट्रेन वापसी में प्रत्येक मंगलवार को कोलकाता स्टेशन से सुबह 08:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन बुधवार की रात 23:40 बजे प्रताप नगर पहुंचेगी.

03110/03109 प्रताप नगर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज

03110/03109 प्रताप नगर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल को आपस में जोड़ते हुए दोनों दिशाओं में 28 स्टेशनों पर रुकने वाली है. इन प्रमुख स्टेशनों में वडोदरा, गोधरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी (कानपुर), प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU), भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किऊल, झाझा, जसिडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर और बर्धमान जंक्शन शामिल है.

रेलवे ने बताया है कि प्रताप नगर कोलकाता स्पेशल ट्रेन में 3AC, स्लीपर क्लास और जनरल क्लास के कोच होंगे.

यह भी पढ़ें | जम्मू-कटरा और पंजाब रूट की 9 ट्रेनों का समय बदला, पुणे-चेन्नई-कोलकाता से आने वाली ट्रेन का नया टाइम टेबल जारी

यह भी पढ़ें | हजरत निजामुद्दीन-खड़की स्पेशल ट्रेन का ऐलान, मथुरा, कोटा, सूरत, वडोरदा, रतलाम, पालघर, लोनावला समेत 18 स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali Special Train, Gujarat To West Bengal Special Trains, Bihar Special Train, Indian Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com