विज्ञापन

5 मिनट में लौकी का कुरकुरा पराठा कैसे बनाएं? देखें रेसिपी वीडियो

रोजाना नाश्ते में पोहा, उपमा खा-खाकर हो गए हैं बोर? एक बार ट्राई करें लौकी का कुरकुरा पराठा. नोट करें रेसिपी.

5 मिनट में लौकी का कुरकुरा पराठा कैसे बनाएं? देखें रेसिपी वीडियो
लौकी का हेल्दी पराठा कैसे बनाएं?
NDTV

अक्सर घर में जब भी लौकी की सब्जी बनती है, तो बच्चों से लेकर बड़ों तक के चेहरे उतर जाते हैं, लेकिन अगर उसी लौकी से कुछ ऐसा नया और मजेदार बना दिया जाए, जो स्वाद में लाजवाब हो और बनाने में बेहद आसान, तो हर कोई खुशी-खुशी खाएगा. आमतौर पर सुबह की भागदौड़ में आटा गूंधना, लोइयां बनाना और फिर पराठे बेलना काफी झंझट भरा काम लगता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.@SuvidhaNetRasoi अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी आसान रेसिपी शेयर की है.

वीडियो देखें...

सामग्री:

  • कद्दूकस की हुई लौकी (1 कप)
  • बारीक कटा पालक (आधा कप)
  • प्याज (1 बारीक कटा हुआ)
  • गेहूं का आटा (आधा कप)
  • बेसन (2 बड़े चम्मच)
  • हरी मिर्च (2 बारीक कटी हुई)
  • अदरक (1 छोटा चम्मच)
  • सफेद तिल (1 छोटा चम्मच)
  • हल्दी (आधा छोटा चम्मच)
  • लाल मिर्च पाउडर (आधा चम्मच)
  • गरम मसाला (आधा चम्मच)
  • जीरा पाउडर (आधा चम्मच)
  • धनिया पाउडर (1 चम्मच)
  • चाट मसाला (आधा चम्मच)
  • अजवाइन (आधा छोटा चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • तेल/घी (सेकने के लिए)

बनाने का आसान तरीका:

  1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में घिसी हुई लौकी, बारीक कटा पालक और प्याज डालें. इसमें थोड़ा सा नमक छिड़ककर अच्छे से मिला लें और करीब 5 मिनट के लिए छोड़ दें.
  2. 5 मिनट बाद, सब्जियों को हाथों से दबाते हुए उनका सारा पानी एक अलग कटोरी में निचोड़ लें. 
  3. ध्यान रहे कि इस निचोड़े हुए पानी को फेंकना नहीं है, इसका इस्तेमाल हम आगे घोल तैयार करने में करेंगे.
  4. अब निचोड़ी हुई सब्जियों वाले बर्तन में कटी हरी मिर्च, कद्दूकस अदरक, सफेद तिल, अजवाइन और सारे सूखे मसाले डाल दें.
  5. इसी मिश्रण में 2 बड़े चम्मच बेसन और आधा कप गेहूं का आटा मिलाएं.
  6. अब जो सब्जियों का पानी हमने अलग रखा था, उसे थोड़ा-थोड़ा करके डालें और अच्छी तरह फेंटें.
  7. अब गैस पर तवा गरम करें और उस पर हल्का सा तेल या घी लगाएं.
  8. एक बड़ा चम्मच भरकर बैटर तवे पर डालें और चम्मच के पिछले हिस्से से गोल आकार देते हुए पराठे की तरह फैलाएं.
  9. पराठे को धीमी से मीडियम आंच पर एक तरफ से सिकने दें. फिर ऊपर थोड़ा सा तेल लगाएं और पलटकर दूसरी तरफ से भी सुनहरा व क्रिस्पी होने तक सेक लें.
  10. लीजिए, बिना आटा गूंधे और बिना बेले आपका गरमा-गरम, खस्ता लौकी-पालक का पराठा बनकर बिल्कुल तैयार है.

इसे भी पढ़ें: ओरिजिनल सोयाबीन की पहचान कैसे करें? ये रहा असली और नकली में फर्क

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lauki Paratha, Lauki Recipe, Lauki Ka Paratha Kaise Banaen, Lauki Paratha Recipe, Lauki Ki Recipes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com