Kitchen Sink Drain Cleaning Tips : किचन सिंक की नाली जाम होना एक आम समस्या है. बर्तनों की चिकनाई, खाने के छोटे-छोटे कण और गंदगी धीरे-धीरे ड्रेनेज पाइप में जमा होकर पानी का बहाव रोक देते हैं. ऐसे में हम में से कई लोग गर्म पानी, तार या अन्य घरेलू उपाय अपनाते हैं, लेकिन कई बार समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होती. ऐसे में हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, तो किचन के सिंक की नाली को एकदम से पूरी तरह से साफ कर सकता है. यूट्यूब चैनल Vaishali Kahale Food Recipes पर शेयर किए गए एक वीडियो में किचन सिंक की जाम नाली को साफ करने का आसान तरीका बताया गया है, जिसे अपनाकर पानी का बहाव फिर से सामान्य किया जा सकता है.
सिंक की नावी बार-बार क्यों हो जाती है जाम?
रोजाना बर्तन धोने के दौरान तेल और चिकनाई ड्रेनेज पाइप की दीवारों पर जमने लगती है. इसके अलावा खाने के छोटे कण भी पाइप में फंस जाते हैं. समय के साथ यह जमा गंदगी पानी के रास्ते को संकरा कर देती है, जिससे सिंक में पानी रुकने लगता है.
कैसे किचन सिंक की नाली को साफ करेंय़
वीडियो में बताया गया है कि इसके लिए बाजार में मिलने वाले ड्रेन क्लीनर पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है. सबसे पहले सिंक में जमा पानी को पूरी तरह हटा दें. इसके बाद ड्रेन होल में ड्रेन क्लीनर पाउडर डालें. अब इसके ऊपर करीब एक कप गर्म पानी डालें. गर्म पानी पाइप में जमी चिकनाई को पिघलाने में मदद करता है और पाउडर गंदगी को ढीला करने का काम करता है.
आधे घंटे तक न चलाएं पानी
पाउडर और गर्म पानी डालने के बाद सिंक को लगभग 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इस दौरान सिंक में पानी न डालें. इससे ड्रेन क्लीनर को पाइप के अंदर जमा गंदगी पर असर करने का समय मिल जाता है.
करीब आधे घंटे बाद नल चलाकर जांचें. वीडियो में दावा किया गया है कि इस प्रोसेस के बाद पानी बिना रुके आसानी से बहने लगता है और नाली में जमा रुकावट काफी हद तक साफ हो जाती है.
ड्रेनज पाइप की नियमित करें सफाई
वीडियो में यह भी सुझाव दिया गया है कि हर एक या दो महीने में ड्रेनेज पाइप की सफाई कर लेने से नाली जाम होने की समस्या कम हो सकती है. इससे पानी का बहाव बना रहता है और बदबू की समस्या भी कम होती है.
ये भी पढ़ें - किचन सिंक पर जमे दाग और पानी के निशान हटाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं