भिंडी की सब्जी खाना बहुत लोगों को पसंद होता है, लेकिन बनाते वक्त जब इसमें से चिपचिपा लेस निकलने लगता है तो पूरा मजा खराब हो जाता है. कई बार तो सब्जी इतनी चिपचिपी हो जाती है कि देखने में ही अच्छी नहीं लगती. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और काम के घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनसे आपकी भिंडी की सब्जी एकदम खिली-खिली और स्वादिष्ट बनेगी.
भिंडी धोने का सही तरीका:
- भिंडी को हमेशा काटने से पहले ही धो लें.
- काटने के बाद इसे पानी में बिल्कुल न डालें.
- धोने के बाद भिंडी को किसी साफ कपड़े से पोंछ लें या थोड़ी देर धूप या पंखे की हवा में सुखा लें.
- जब भिंडी पूरी तरह सुख जाए, तभी इसको छोटे टुकड़ों में काटें.
- कटिंग करते वक्त ध्यान रखें कि चाकू सूखा होना चाहिए.
भिंडी बनाते समय किस बात का ध्यान रखना चाहिए?
नींबू का रस: भिंडी को कढ़ाई में डालने के दो से तीन मिनट बाद उसमें आधा चम्मच नींबू का रस मिला दें. नींबू का एसिड चिपचिपापन तुरंत खत्म कर देता है.
अमचूर पाउडर: अगर नींबू नहीं है तो आप अमचूर पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. सब्जी जब आधी पक जाए तब अमचूर डालें.
दही: थोड़ा सा फेंटा हुआ दही डालने से भी सब्जी का चिपचिपापन दूर होता है और स्वाद भी बढ़िया आता है.
सिरका: बस कुछ बूंदे सिरके की डालने से भिंडी एकदम अलग-अलग बनती है.
जरूरी टिप्स:
- नमक हमेशा आखिर में डालें. शुरू में नमक डालने से भिंडी पानी छोड़ने लगती है जिससे चिपचिपापन बढ़ जाता है.
- भिंडी को शुरुआत में कभी भी ढककर न पकाएं. भाप का पानी अंदर गिरने से लबाब ज्यादा बनता है.
- तेल थोड़ा सही मात्रा में लें और आंच को मीडियम रखें.
- तेज आंच पर भिंडी अच्छे से भुनती है और आपस में चिपकती नहीं है.
इसे भी पढ़ें: 2 की जगह 4 रोटी खा जाओगे, अगर इस तरह बना ली मूली की चटनी, नोट करें रेसिपी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं