विज्ञापन

मोती असली है या नकली; घर्षण, मुलायम कपड़े पर रगड़ने, टॉर्च और उछाल टेस्ट से घर बैठे करें जांच

How to identify real pearls: सदियों से मोती गहनों का हिस्सा रहे हैं और श्रृंगार बढ़ाते आए हैं. मगर आर्टिफिशियल मोतियों के बढ़ते चलन के साथ असली के नाम पर धोखाधड़ी भी बढ़ी है. असली और नकली मोती की पहचान जानना जरूरी है, जिसे चार तरीकों से परखा जा सकता है.

मोती असली है या नकली; घर्षण, मुलायम कपड़े पर रगड़ने, टॉर्च और उछाल टेस्ट से घर बैठे करें जांच
इन 4 आसान घरेलू तरीकों से करें असली मोती की झटपट पहचान .
NDTV
  • मोती की असलियत जानने के लिए दो मोतियों को हल्के से रगड़ने पर असली मोती से सफेद पाउडर निकलता है.
  • सूती या रेशमी कपड़े पर मोती रगड़ने से असली मोती की चमक और निखरती है जबकि नकली में कोई बदलाव नहीं होता.
  • टॉर्च की रोशनी में असली मोती के किनारों से धुंधली रोशनी निकलती है, नकली मोती पूरी तरह अपारदर्शी होते हैं.

How to identify real pearls at home: मोती का इस्तेमाल सदियों से गहने के तौर पर होता आया है. राजा-महाराजा से लेकर गृणी तक अपने श्रृंगार में चार चांद लगाने के लिए मोती का इस्तेमाल करती आई हैं. हालांकि, वक्त के साथ आर्टिफिशियल मोती का चलन भी तेजी बढ़ा है. इसके साथ ही प्राकृतिक मोती के नाम पर आर्टिफिशियल मोती के जरिए धोखाधड़ी के मामले से भी तेजी से बड़े हैं. दरअसल, बाजार में चमकदार मोतियों के हार, अंगूठियां और कंगन अक्सर असली जैसे दिखते हैं, जिसकी वजह से प्लास्टिक या कांच के मोती के जरिए आसानी से धोखा दे दिया जाता है. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि असली और नकली मोती को कैसे पहचाना जाएं.नीचे दिए गए चार आसान तरीकों से घर बैठे आसानी से असली और नकली मोती की पहचान की जा सकती है.

दो मोतियों को आपस में रगड़ें

अगर माला या ढीले मोतियों में कम से कम दो मोती मौजूद हैं, तो उन्हें उंगलियों के बीच लेकर हल्के से आपस में रगड़ें. असली मोती की प्राकृतिक परतों के कारण हल्का घर्षण महसूस होता है और सतह पर बेहद बारीक सफेद पाउडर जैसा अंश दिख सकता है, जिसे पोंछने पर चमक लौट आती है. इसके उलट कांच या प्लास्टिक के मोती बिना रुकावट फिसलते हैं और उनमें कोई पाउडर नहीं निकलता.

सूती या रेशमी कपड़े से करें परख

एक साफ सूती या रेशमी कपड़ा लें और मोती को उस पर 10 से 15 सेकंड तक हल्के हाथ से रगड़ें. असली मोती की प्राकृतिक चमक इस प्रक्रिया के बाद और निखरकर सामने आती है. नकली मोतियों में या तो कोई बदलाव नहीं दिखता या फिर कमजोर कोटिंग होने पर रंग हल्का पड़ने लगता है.

मोबाइल टॉर्च से रोशनी डालकर देखें

अंधेरे कमरे में स्मार्टफोन की फ्लैशलाइट ऑन करें और मोती को ठीक रोशनी के ऊपर रखें. असली मोती पूरी तरह ठोस और अपारदर्शी होने के बावजूद किनारों से हल्की धुंधली रोशनी झलकाता है, जिससे भीतर की परतों का अहसास होता है. वहीं प्लास्टिक या पेंट किए कांच के मोती या तो रोशनी को पूरी तरह रोक देते हैं या कांच की तरह आर पार चमकने लगते हैं.

सख्त सतह पर उछाल कर जांचें

सख्त सतह पर उछाल कर जांचेंती को लगभग पांच से छह इंच की ऊंचाई से कांच या चिकने मार्बल जैसी सख्त सतह पर गिराएं. सघन बनावट के कारण असली मोती अच्छी ऊंचाई तक उछलता है, जबकि प्लास्टिक के मोती कम उछलते हैं और गिरने पर खोखली आवाज करते हैं. चूंकि कांच के मोती भी उछल सकते हैं, इसलिए इस जांच को अन्य तरीकों के साथ मिलाकर ही देखें.

यह भी पढ़ें- हीरा असली है या नकली? घर पर इन 5 आसान तरीकों से करें पहचान, जानें कौन से टेस्ट न करें

 यह गलती बिल्कुल न करें

सोशल मीडिया या इंटरनेट पर मिलने वाले कई नुस्खों में मोती को सिरके या नींबू के रस में डालने की सलाह दी जाती है, लेकिन घर पर ऐसा प्रयोग न करें. सिरके का अम्ल मोती के कैल्शियम कार्बोनेट से प्रतिक्रिया कर उसे स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकता है और उसकी चमक हमेशा के लिए खत्म कर सकता है. 

यह भी पढ़ें- बाजार में चल रहे हैं नकली 20 रुपये के सिक्के! घर बैठे इन 5 आसान तरीकों से करें असली और नकली की पहचान, जानें क्या है  RBI की Guidelines

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moti, Pearls, Home Tests
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com