विज्ञापन

बर्तन पर चिपके हुए स्टीकर कैसे हटाएं? स्टील के बर्तनों से स्टिकर हटाने का आसान तरीका

नए बर्तन से स्टिकर नहीं निकल रहा है? ज्यादा कुछ नहीं करना, नीचे बताई ये सेकंड की ट्रिक अपनाएं, मक्खन की तरह बाहर निकल आएगा स्टिकर.

बर्तन पर चिपके हुए स्टीकर कैसे हटाएं? स्टील के बर्तनों से स्टिकर हटाने का आसान तरीका
चिपचिपे स्टिकर को कैसे हटाएं?
NDTV

अक्सर जब हम बाजार से चमचमाते हुए नए बर्तन खरीदकर लाते हैं, तो सबसे पहली मुसीबत उनके ऊपर लगे जिद्दी स्टीकर ही बनते हैं. कुछ स्टीकर तो पानी में भिगोने से आसानी से छूट जाते हैं, लेकिन कई बार कागज की एक पतली सी परत या चिपचिपा गोंद बर्तन पर ही ज़मकर चिपक जाता है. इसे छुड़ाने के लिए जब हम स्क्रबर या स्टील जूने से घिसने लगते हैं, तो नए-नवेले बर्तन पर भद्दे खरोंच के निशान पड़ जाते हैं, जो देखने में बहुत खराब लगते हैं. 

अगर आप भी इस झंझट से परेशान होती हैं, तो अब चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, यहां हम आपको एक ऐसी आसान ट्रिक बताने वाले हैं, जिससे बर्तन के स्टीकर बिना किसी मेहनत के बस दो सेकेंड में मखन की तरह बाहर निकल आएंगे.

स्टिकर हटाने का आसान तरीका क्या है?

  1. सबसे पहले अपने नए बर्तन चाहे कटोरी हो, प्लेट हो या एल्युमीनियम का कोई भारी बर्तन को गैस के बर्नर पर रखें.
  2. गैस की आंच हल्की रखनी है और बर्तन को बस 2 से 3 सेकेंड के लिए ही गर्म करना है. 
  3. बर्तन को बहुत ज्यादा खौलाने या लाल करने की जरूरत नहीं है, बस इतनी गरमाहट काफी है कि नीचे का गोंद पिघल जाए.
  4. जैसे ही बर्तन थोड़ा सा गुनगुना हो जाए, गैस बंद कर दें या बर्तन को आंच से हटा लें.
  5. अब किसी चाकू की नोक, चम्मच के पीछे वाले हिस्से या फिर कपड़े की मदद से स्टीकर के एक कोने को पकड़कर धीरे से खींचें. 
  6. आप देखेंगी कि पूरा का पूरा स्टीकर बिना फटे एक ही बार में साफ निकल आएगा.
  7. अगर बर्तन थोड़ा भारी या बड़ा है और जल्दी गरम हो जाता है, तो अपने हाथों को जलने से बचाने के लिए कपड़े या पकड़ का इस्तेमाल जरूर करें.
  8. अगर बर्नर बंद करने के बाद भी बर्नर में थोड़ी गर्माहट बची है, तो आप उस बची हुई हीट पर भी बर्तन रखकर बाकी बचे छोटे-छोटे स्टीकर आसानी से छुड़ा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: क्या आपने कभी सोचा है रोटियां क्यों फूलती हैं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bartan Se Sticker Kaise Hataye, Kitchen Hacks, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com