विज्ञापन

जले हुए बर्तनों को घर पर कैसे साफ करें? जानें बर्तन से जिद्दी दाग हटाने के उपाय

कई बार देर तक साफ करने के बाद भी गंदे बर्तनों से जिद्दी दाग नहीं निकलते, अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यहां जानें जले हुए बर्तनों को कैसे साफ करना चाहिए.

जले हुए बर्तनों को घर पर कैसे साफ करें? जानें बर्तन से जिद्दी दाग हटाने के उपाय
जिद्दी दाग हटाने के लिए क्या करना चाहिए?
NDTV

जले हुए बर्तनों को साफ करना किसी बड़े सिरदर्द से कम नहीं होता है. खासकर जब खाना नीचे तली में चिपक जाए और बर्तन का रंग काला पड़ जाए. कई बार तो मेहनत करने के बाद भी बर्तन चमकते नहीं हैं और हाथ अलग दुखने लगते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है.आज हम आपको कुछ बहुत आसान और घरेलू नुस्खे बताएंगे जिनकी मदद से आप जले हुए बर्तनों को चुटकियों में नए जैसा चमका सकते हैं.

बर्तन का कालापन कैसे हटाएं? यहां जानें

नींबू और नमक:

नींबू सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि सफाई के काम में भी बहुत आगे है. अगर आपका कोई बर्तन थोड़ा बहुत जल गया है तो उस पर आधा कटा हुआ नींबू रगड़ दें. इसके बाद उस पर नमक छिड़क कर दस से पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें. अब किसी स्कॉच ब्राइट या स्टील वाले जूने से हल्के हाथ से रगड़कर साफ कर लें. बर्तन का सारा कालापन मिनटों में गायब हो जाएगा और उसमें चमक आ जाएगी.

बेकिंग सोडा और सिरका:

जिद्दी से जिद्दी दाग और जले हुए निशान हटाने के लिए बेकिंग सोडा और सिरके का मेल जादू की तरह काम करता है. सबसे पहले जले हुए बर्तन में दो चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा सिरका डाल दें. इसके बाद उसमें गर्म पानी डालकर पंद्रह से बीस मिनट के लिए रख दें. आप देखेंगे कि पानी में बुलबुले उठने लगेंगे और गंदगी अपने आप कटने लगेगी. इसके बाद बर्तन को किसी साफ जूने से धो लें.

उबला हुआ प्याज:

यह सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन प्याज जले हुए बर्तनों को साफ करने का एक अचूक घरेलू नुस्खा है. अगर दूध या चाय की वजह से कोई पतीली या कड़ाही नीचे से जल गई है तो उसमें पानी भरकर दो से तीन प्याज काटकर डाल दें. अब उस पानी को गैस पर अच्छी तरह उबाल लें. जब पानी खौलने लगे तो गैस बंद कर दें और बर्तन को कुछ देर के लिए ठंडा होने दें. इसके बाद जब आप बर्तन को मांजेंगे तो जला हुआ हिस्सा आसानी से छूट जाएगा.

किन बातों का ध्यान रखना होगा?

  1. बर्तन साफ करते समय हमेशा अच्छी क्वालिटी के लिक्विड या साबुन का इस्तेमाल करें.
  2. बहुत ज्यादा तेज धार वाली चीजों से बर्तनों को न खुरचें वरना उन पर स्क्रैच पड़ सकते हैं.
  3. एल्युमिनियम या नॉन-स्टिक बर्तनों पर ज्यादा सख्त जूना न चलाएं.
  4. काम खत्म होने के बाद बर्तनों को हमेशा सूखे कपड़े से पोंछ कर रखें.

इसे भी पढ़ें: रोज एक आंवला खाने से क्या होता है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Clean Burnt Utensils, Jale Hue Bartan Kaise Karein Saaf , Food, Kitchen Hacks, Bartan Chamkane Ka Jadui Gharelu Nuskha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com