विज्ञापन

खाने को फ्रेश रखने के अलावा, एल्युमिनियम फॉइल इन कामों में भी कर सकता है मदद

Aluminum Foil Uses: खाना पैक करने के अलावा फॉइल का इस्तेमाल आप कई और कामों के लिए भी कर सकते हैं. ये कुकिंग में भी मददगार है और कपड़े धोने में भी. इस आर्टिकल में जानें कहां और कैसे करें इस्तेमाल.

खाने को फ्रेश रखने के अलावा, एल्युमिनियम फॉइल इन कामों में भी कर सकता है मदद
Aluminum Foil Uses: एल्युमिनियम फॉइल के इस्तेमाल.

Aluminum Foil Uses: खाने को फ्रेश रखने के लिए या इसे अधिक समय तक गर्म रखने लिए आमतौर पर हम सभी एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल करते हैं. खाने को इसमें रैप करके टाइटली बांधने से खाना अधिक समय तक गर्म और ताजा रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने को फ्रेश और गर्म रखने के अलावा भी एल्यमिनियम फॉइल कई और काम करता है. इस फॉइल का इस्तेमाल आप कई और कामों के लिए कर सकते हैं. ये कुकिंग में भी मददगार है और कपड़े धोने में भी. इसके ये इस्तेमाल जान आप भी चौंक जाएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

एल्युमिनियम फॉइल का ऐसे करें इस्तेमाल- (Here is how to use aluminum foil)

1. जले हुए बर्तनों को साफ करने में असरदार-

आप जले हुए पैन या चिकनी ट्रे को फॉइल से रगड़कर साफ कर सकते हैं. आप बस फॉइल की एक बॉल बना सकते हैं और स्टेनलेस स्टील या कास्ट आयरन जैसे बर्तनों से खाने के जिद्दी बचे हुए टुकड़ों को रगड़कर हटा सकते हैं. लेकिन याद रखें, इसे नॉन-स्टिक बर्तनों पर इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे उनकी कोटिंग खराब हो सकती है.

2. कपड़ों को अलग-अलग करने के लिए-

वॉशिंग मशीन में कपड़ों को धोते वक्त अक्सर कपड़े एक साथ उलझ जाते हैं. खासकर जब आप इसे ड्राई करते हैं. इससे बचने के लिए आप कपड़े धोते और सुखाते वक्त इसमें एल्युमिनियम फॉइल की एक बॉल बना कर डाल दें, इससे कपड़े अलग-अलग रहेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pexels

3. इवेन कुकिंग-

अगर समझदारी से इस्तेमाल किया जाए, तो एल्युमिनियम फॉइल खाने को एक जैसा पकाने में मदद कर सकता है. कॉर्न, चुकंदर और आलू जैसी सब्जियों को फॉइल में लपेटने से वे अच्छी तरह से पक जाती हैं और उनकी नमी भी बनी रहती है. फॉइल का इस्तेमाल मछली, चिकन या पनीर को रोस्ट करने में भी किया जा सकता है, क्योंकि यह उनके स्वाद को अंदर ही बनाए रखता है. 

4. अस्थाई ढक्कन-

फॉइल का इस्तेमाल एक अस्थायी ढक्कन के तौर पर भी किया जा सकता है. बस डिश के ऊपर फॉइल का एक तंबू जैसा बना दें. अगर किसी डिब्बे का ढक्कन खो गया है तो आप इसे फॉइल से ढक कर रख सकते हैं.

5. लाइनिंग की तरह करें यूज-

फॉइल पेपर का इस्तेमाल बेकिंग ट्रे में लाइनिंग के तौर पर भी किया जा सकता है, जिससे बाद में सफाई करना आसान हो जाता है. जब आपका काम हो जाए, तो बस फॉइल को फेंक दें.  इससे ट्रे साफ और बेदाग बनी रहेगी. यह खास तौर पर तब बहुत काम आता है, जब आप तेल वाली या चिपचिपी चीजों को रोस्ट कर रहे हों.

ये भी पढ़ें-  लाल चीटियों को बिना मारे कैसे भगाएं? इस घरेलू तरीके से उल्टे पांव भाग जाएंगी Red Ants

क्या पेट्स रखने से अस्थमा हो सकता है? डॉक्टर से जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com