विज्ञापन

गाजियाबाद से अलीगढ़ दिवाली पर चलेगी स्पेशल MEMU ट्रेन, दादरी-दनकौर-खुर्जा-सोमना तक 15 स्टेशनों पर रुकेगी

उत्तर रेलवे ने गाजियाबाद और अलीगढ़ के बीच फेस्टिवल स्पेशल MEMU ट्रेन को मंजूरी दी है. रेलवे के मुताबिक दिवाली पर ट्रेन नंबर 04414/04413 गाजियाबाद-अलीगढ़ मेमू स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी.

गाजियाबाद से अलीगढ़ दिवाली पर चलेगी स्पेशल MEMU ट्रेन, दादरी-दनकौर-खुर्जा-सोमना तक 15 स्टेशनों पर रुकेगी
दिवाली पर मिलेगी गाजियाबाद-अलीगढ़ स्पेशल मेमू ट्रेन
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • गाजियाबाद से अलीगढ़ के लिए नई स्पेशल मेमू ट्रेन चलेगी.
  • दिवाली पर उत्तर रेलवे ने मेमू ट्रेन चलाने का फैसला किया है.
  • गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच 15 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन.

दिवाली के त्योहार पर दिल्ली-एनसीआर में काम करने वाले लोगों को घर जाने के लिए आखिरी समय में मेमू (MEMU) ट्रेन की सुविधा मिलने वाली है. उत्तर रेलवे ने इसके लिए बड़ा कदम उठाया है. इसके तहत गाजियाबाद और अलीगढ़ के बीच फेस्टिवल स्पेशल MEMU ट्रेन को मंजूरी दे दी गई है. रेलवे के मुताबिक दिवाली पर ट्रेन नंबर 04414/04413 गाजियाबाद-अलीगढ़ मेमू स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी, जो लोकल ट्रेन रूट के 15 स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन के चलने से दिल्ली-एनसीआर, यूपी के नौकरीपेशा करने वाले और आम लोगों को आसानी होगी.

रेल जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजियाबाद-अलीगढ़ स्पेशल EMU ट्रेन नवंबर के पहले सप्ताह में दोनों दिशाओं से तीन-तीन फेरे लगाएगी.

04414/04413 गाजियाबाद-अलीगढ़ मेमू शेड्यूल

ट्रेन नंबर 04414 गाजियाबाद से अलीगढ़ मेमू ट्रेन 5, 6 और 7 नवंबर 2026 को गाजियाबाद स्टेशन से रात 20:05 बजे रवाना होगी. और उसी रात 22:30 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी.
ट्रेन नंबर 04413 अलीगढ़ से गाजियाबाद मेमू ट्रेन वापसी में 6, 7 और 8 नवंबर 2026 को अलीगढ़ से रात 23:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन तड़के 02:00 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी.

04414/04413 गाजियाबाद-अलीगढ़ मेमू 15 स्टेशनों पर रुकेगी

04414/04413 गाजियाबाद-अलीगढ़ मेमू स्पेशल ट्रेन गाजियाबाद से चलकर मरीपत, दादरी, बोराकी हॉल्ट, अजायबपुर, दनकौर, वायर, चोला, गंगरौल हॉल्ट, सिकंदरपुर, खुर्जा जंक्शन, कमालपुर, दनवार, सोमना, कुलवा, मरहावल स्टेशनों पर रुकते हुए अलीगढ़ पहुंचेगी.

12 कोच और 106 किमी का सफर

04414/04413 गाजियाबाद-अलीगढ़ मेमू स्पेशल ट्रेन पूरी तरह से 12 कोच की अनारक्षित ईएमयू (EMU) रैक के साथ चलाई जाएगी. इसमें यात्रा करने के लिए पहले से रिजर्वेशन कराने की कोई जरूरत नहीं होगी और यात्री सीधे स्टेशन काउंटर से सामान्य टिकट लेकर सफर कर सकेंगे. गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच यह ट्रेन कुल 106 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर ठहराव होने से स्थानीय यात्रियों और त्योहार पर अपने गांवों को लौटने वाले लोगों के लिए यह ट्रेन लाइफलाइन साबित होगी.

यह भी पढ़ें | हजरत निजामुद्दीन से झांसी के लिए स्पेशल जनरल ट्रेन चलेगी, पलवल-मथुरा-आगरा से ग्वालियर-दातिया तक 10 स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad-Aligarh Route, Gaziabad To Aligarh Special Train, Memu Train, Aligarh, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com