विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2025

किस विटामिन की कमी से आती है ज्यादा नींद?

Kis Vitamin ki Kami se Aati hai Jyada Neend: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि कितना भी सो लो और आपको बार-बार नींद आती रहती है. हर वक्त थकान फील होती है तो जान लीजिए आपके शरीर में किन विटामिन्स की कमी है इसकी वजह.

किस विटामिन की कमी से आती है ज्यादा नींद?
Vitamin Deficiency Cause More Sleep: किस विटामिन की कमी से ज्यादा नींद आती है.

Kis Vitamin ki Kami se Aati hai Jyada Neend: क्या आपको भी हर टाइम नींद आती रहती है. जितना भी सो लो उठने के बाद भी आपको फ्रेशनेश नहीं फील होती है और वापस सोने का मन करता है. आपको बता दें कि आपकी लाइफस्टाइल का प्रभाव आपकी नींद पर भी पड़ता है. ज्यादा नींद आने की वजह आपके शरीर में कई विटामिन्स की कमी हो सकती है. शरीर में इन विटामिन्स की कमी कई समस्याओं को बुलावा दे सकता है. आइए जानते हैं ज्यादा नींद आना आपके शरीर में किस विटामिन की कमी का संकेत देता है. 

विटामिन डी की कमी ( Vitamin D Deficiency)

विटामिन डी ना केवन आपकी हड्डियों के लिए जरूरी होता है, बल्कि यह आपके मूड और आपकी एनर्जी को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है. 

विटामिन डी की कमी के लक्षण

  • दिन भर सुस्ती
  • नींद ज्यादा आना
  • मांसपेशियों में कमजोरी
  • थकावट

क्या खाएं

विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में मशरूम, अंडे की जर्दी, फोर्टिफाइड फूड्स का सेवन कर सकते हैं और इसके साथ ही धूप में बैठना भी इस कमी को पूरा कर सकता है. 

ये भी पढ़ें: यूरिक एसिड क्यों बढ़ता है? नसों में जमा यूरिक एसिड को खींचकर बाहर निकालेगी ये चीज, डॉक्टर ने बताया देसी नुस्खा

आयरन की कमी ( Iron Deficiency)

शरीर में आयरन की कमी भी कई समस्याओं का कारण बन सकता है. 

आयरन की कमी के लक्षण

  • नींद ज्यादा आना
  • थकान
  • सांस फूलना
  • चक्कर आना
  • क्या खाएं 

आयरन की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, अनार, चुकंदर, गुड़ और दालों को शामिल करें. 

विटामिन बी12 की कमी ( Vitamin B12 Deficiency)

यह विटामिन शरीर में एनर्जी बनाने में मदद करता है. इसकी कमी से सुस्ती, थकान, पैरों में दर्द और नींद आना जैसी समस्या हो सकती है. 

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण

  • हर समय थकान महसूस होना
  • बहुत ज्यादा नींद आना
  • मानसिक सुस्ती
  • मूड स्विंग्स या डिप्रेशन

क्या खाएं

विटामिन बी12 की कमी को पूरा करने के लिए आप अपनी डाइट में दूध, अंडे, दही, मछली, मीट और फोर्टिफाइड सीरियल को शामिल करें. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kis Vitamin Ki Kami Se Neend Jyada Aati Hai, Jyada Neend Aane Ka Karan, Din Me Jyada Neend Kyu Atti Hai, Which Vitamin Deficciency Cause More Sleep, Neend Aane Ka Karan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com