विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2020

Kidney Stone: पथरी से राहत दिलाने में कमाल हैं ये 4 घरेलू नुस्खे, इन चीजों का करें सेवन किडनी स्टोन से पाएं छुटकारा!

Kidney Stone: किडनी स्टोन आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं. इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि किडनी स्टोन के लक्षण (Symptoms Of Kidney Stone) पहचान कर आप समय रहते इसके लिए इलाज तलाश लें. अक्सर लोग किडनी स्टोन के घरेलू उपाय (Kidney Stone Home Remedies) तलाशते हैं.

Also Read in
Kidney Stone: पथरी से राहत दिलाने में कमाल हैं ये 4 घरेलू नुस्खे, इन चीजों का करें सेवन किडनी स्टोन से पाएं छुटकारा!
Home Remedies: किडनी स्टोन या गर्दे की पथरी को घरेलू नुस्खों से ठीक किया जा सकता है.
iStock
  • ये घरेलू नुस्खे पथरी के दर्द से दिलाएंगे राहत.
  • इन चीजों का करें सेवन, पथरी से मिलेगा छुटकारा.
  • जानें किडनी के स्टोन से कैसे पाएं छुटकारा.

Kidney Stone: किडनी स्टोन आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं. इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि किडनी स्टोन के लक्षण (Symptoms Of Kidney Stone) पहचान कर आप समय रहते इसके लिए इलाज तलाश लें. अक्सर लोग किडनी स्टोन के घरेलू उपाय (Kidney Stone Home Remedies) तलाशते हैं. ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं जो किडनी स्टोन का इलाज (Treatment Of Kidney Stone) साबित हो सकते हैं. किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है. यह एब्डोमेन (Abdominal) के ठीक पीछे होती है. मानव शरीर में दो किडनी होती हैं. जिनका काम शरीर से नुकसानदायक टॉक्सिन को बाहर निकाल फेंकना और शरीर में पानी का स्तर और अन्य तरल पदार्थों, केमिकल और मिनरल का स्तर सही बनाए रखना है. हम दिनभर में बहुत कुछ खाते हैं और जो खाते हैं उसी से हमारा शरीर ताकत लेता है और काम करता है. तो खाने से इन पोषक तत्वों को आपके शरीर तक खून के रूप में पहुंचाने का काम किडनी करती हैं..

10 दिन में वजन कैसे घटाएं? एक्सपर्ट ने तेजी से वजन घटाने के लिए बताए टिप्स और 10 दिनों का Diet Plan!

कई बार गलत खान-पान की आदत किडनी को नुकसान पहुंचा सकती है. इसी के चलते किडनी से जुडी कई समस्याएं हो सकती हैं. इन्हीं में से एक है किडनी स्टोन या गुर्दे की पथरी (Kidney Stone). किडनी स्टोन आपको कभी न भुलाए जाने वाला दर्द दे सकता है. और इसके होने पर सर्जरी या चीरे के बाद ही इसे ऑपरेशन के दौरान निकाला जाता है. लेकिन अगर आप ऑपरेशन से ड़रते हैं और किडनी स्टोन (Kidney Stones) या गर्दे की पथरी से घरेलू नुस्खों (Home Remedies For Stone) से छुटकारा चाहते हैं तो हम आपकी मदद करते हैं. 

Viral: 'खाना चुराने वाली' इस औरत का TikTok Video हो रहा है वायरल, लोगों ने कहा 'बच गई क‍ि मुंह नहीं तोड़ा'...

as0leh2gKidney Stone: किडनी स्टोन को दूर करने में मदद कर सकती हैं ये चीजें

किडनी की पथरी को ठीक करने के 5 घरेलू नुस्खे

1. खूब पानी पीएं

पानी हमारे लिए बहुत जरूरी है. ये बात तो आपने यकीनन सुनी होगी कि हमारा शरीर 70 फीसदी पानी है. तो समझ जाएं कि पानी किसी भी बीमारी को दूर करने में कितना मददगार साबित हो सकता है. पानी आपके शरीर को हाइड्रेशन रखता है. पानी डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखने में भी मददगार है. आप जितना पानी पीएंगे यूरिन के द्वारा शरीर से बेकार टॉक्सिन पदार्थ उतने ही ज्यादा बाहर जाएंगे. किसी भी सामान्य व्यक्ति को दिन में कम से कम 7-8 गिलास पानी पीना चाहिए. और अगर आपको किडनी स्टोन है तो आप इससे ज्यादा पानी पिएं यह स्टोन को बाहर करने में मदद कर सकता है.  

o5q51ufgKidney Stones: किड़नी स्टोन होने पर पानी खूब पिएं.

2. नींबू का रस और जैतुन का तेल


तो चलिए हम आपको बताते है कि बिना सर्जरी के कैसे ठीक करें किडनी स्टोन. हो सकता है कि नींबू रस और जैतुन का तेल सुनने में आपको थोड़ा अजीब लगे, लेकिन यह बहुत ही प्रभावी घरेलू नुस्खा साबित होगा. नींबू और जैतुन के तेल को मिला कर बने इसे नुस्खे से आप अपनी इस तकलीफ से निजात पा सकते हैं. अगर आप बिना सर्जरी के किडनी स्टोन को ठीक करना चाहते हैं, तो आपको यह मिश्रण रोज लेना होगा. इस पेय का फायदा यह होगा कि नींबू जूस स्टोन को काटने (तोड़ने) का काम करेगा और ऑलिव ऑयल या जैतुन का तेल उसे बाहर निकालने में मदद कर सकता है.

3. किडनी स्टोन के घरेलू उपाय में इस्तेमाल करें सेब का सिरका 

सेब के रस और सिरका में सिट्रिक एसिड होता है, जो किडनी स्टोन को छोटे-छोटे कणों में काटने का काम करता है. इससे किडनी स्टोन को जड़ से खत्म किया जा सकता है. यह शरीर से टॉक्सिस को बाहर करने में किडनी की मदद करता है. सेब का सिरका लेते समय इसकी मात्रा का पूरा ध्यान रखें. आप इसे दो छोटे चम्मच गर्म पानी के साथ रोज ले सकते हैं. कई मामलों में यह किडनी स्टोन पूरी तरह से ठीक कर देता है. इसे लेने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें.

Shed Belly Fat: 5 टि‍प्स जि‍नसे आसान होगा Weight Loss, दूर होगा मोटापा

4r0r36igKidney Stones: किडनी स्टोन से राहत दिलाने में सेब का सिरका भी है कमाल!

4. किडनी स्टोन के घरेलू उपाय में इस्तेमाल करें अनार

अनार में एन्टीऑक्सिडेंड होते हैं. यही वजह है कि यह इम्युन सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है. इसके अलावा अनार में और भी बहुत से पोषक तत्व होते हैं. यही वजह है कि अनार को स्वास्थ के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. अनार का जूस आपके शरीर को पानी की कमी से बचाने में मदद करता है और प्राकृतिक तरीके से किडनी स्टोन में राहत दिलाता है. 

(अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता. ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें. एनडीटीवी इस जानकारी की प्रमाणिकता की जिम्मेदारी नहीं लेता).

और खबरों के लिए क्लिक करें

पेट की गैस इन घरेलू उपायों से होगी छू मंतर, कब्ज की समस्या भी होगी दूर, जानें एसिडिटी के कारण और लक्षण

5 नेगेट‍िव कैलोरी फ्रूट्स जो ब्रेकफास्ट में लेने से करेंगे मोटापा दूर और वजन कम

ये चार शानदार चीजें दिला सकती हैं शरीर के Extra Fat से छुटकारा, जानें क्या है वजन घटाने का राज!

जानना है वजन कैसे घटाएं, वजन कैसे कम करें? तो वजन घटाने के लिए डाइट में लें ये हाई प्रोटीन फूड्स और देखें कमाल!

अलसी का तेल ब्लड प्रेशर, सूजन, गठिया और बालों के लिए है जबरदस्त, वजन घटाने के साथ और भी कई शानदार फायदे!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kidney Stones, Removal, Kidneys, Food For Kidney Stone, What Should I Eat To Avoid Kidney Stones, Which Fruit Is Good For Kidney Stone, Food For Kidney Stone Removal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com