विज्ञापन

खरबूजे के बीज के फायदे: इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने तक, ये सुपरफूड माना जाता है पोषक तत्वों का खजाना

 Kharbuje Ke Beej Khane Ke Fayde: स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए रोजाना के आहार में छोटे-छोटे बदलाव बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट आहार में पोषक तत्वों से भरपूर 'खरबूजे के बीजों' को शामिल करने की सलाह देते हैं, जिसके सेवन से सेहत को एक-दो नहीं कई लाभ मिलते हैं.

खरबूजे के बीज के फायदे: इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने तक, ये सुपरफूड माना जाता है पोषक तत्वों का खजाना
Kharbuje ke beej khane ke fayde
Pexels

Kharbuje Ke Beej Khane Ke Fayde: स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए रोजाना के आहार में छोटे-छोटे बदलाव बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट आहार में पोषक तत्वों से भरपूर 'खरबूजे के बीजों' को शामिल करने की सलाह देते हैं, जिसके सेवन से सेहत को एक-दो नहीं कई लाभ मिलते हैं.

हाई ब्लड प्रेशर और कब्ज को दूर करने में करते हैं मदद 

नेशनल हेल्थ मिशन पोषक तत्वों से भरपूर खरबूजे के बीजों के बारे में जानकारी देते हुए सेवन की सलाह देता है. खरबूजे के बीज प्रोटीन (Protein), फाइबर (Fibre), विटामिन (Vitamin) और खनिजों (Salts) से भरपूर होते हैं. ये बीज इम्युनिटी (Immunity) बढ़ाने, हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) को नियंत्रित करने और कब्ज (Constipation) जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में बेहद उपयोगी हैं. स्वस्थ जीवनशैली के लिए इन्हें अपने रोजाना के भोजन में शामिल कर सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

विशेषज्ञों का कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए रोजाना थोड़ी मात्रा में खरबूजे के बीज खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है. ये प्राकृतिक रूप से उपलब्ध और सस्ता सुपरफूड (Superfood) हैं, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के कई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान देते हैं.

 यह भी देखें- बिना तनाव के बेचैनी, घबराहट और दिल जोर से धड़कना, पेट से जुड़ा है इसका कनेक्शन

फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं ये बीज 

आयुर्वेद के अनुसार, खरबूजे के बीज सेहत का प्राकृतिक खजाना माने जाते हैं. इनमें प्रोटीन (Protein) की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर की मांसपेशियों (Muscles) को मजबूत बनाती है. फाइबर से भरपूर होने के कारण ये पाचन तंत्र को सुधारते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं. साथ ही, इनमें मौजूद कई विटामिन और खनिज शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को मजबूत करने का काम करते हैं.

सर्दी-जुकाम में भी देते हैं राहत 

खरबूजे के बीजों में मौजूद पोषक तत्व शरीर की रक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं, जिससे सर्दी-जुकाम (Cough And Cold) जैसी आम बीमारियों से बचाव होता है, यह हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) को कंट्रोल करने में सहायक हैं. ये शरीर में सोडियम (Sodium) के स्तर को संतुलित रखते हैं और ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) को सामान्य रखने में मदद करते हैं. इसमें फाइबर (Fibre) की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण ये पाचन क्रिया को सुचारू बनाते हैं और कब्ज की समस्या को दूर करते हैं. इसके नियमित सेवन से दिमाग तेज होता है और स्मरण शक्ति बढ़ती है.

बाल और नाखूनों के लिए फायदेमंद भी ये फायदेमंद है. इनमें मौजूद पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाते हैं और नाखूनों की सेहत सुधारते हैं.

खरबूजे के बीजों को अपने आहार में शामिल करना बहुत आसान है. इन्हें हल्का भूनकर नमक या मसालों के साथ स्नैक्स के रूप में खाया जा सकता है या सलाद, दही या सुबह के नाश्ते में भी मिलाया जा सकता है. कई लोग इन्हें चाय या दूध के साथ भी इस्तेमाल करते हैं.

Watch Video: हाई ब्लड प्रेशर दिल के लिए कितना खतरनाक, डॉक्टर से जानें सब कुछ

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com