विज्ञापन

बैंक धोखाधड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन, रिलायंस टेलीकॉम के दो पूर्व डायरेक्टर गिरफ्तार

ED ने बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड के पूर्व डायरेक्टर सतीश सेठ को मुंबई से गिरफ्तार किया है. अदालत से मिली 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड के बाद उन्हें दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा.

बैंक धोखाधड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन, रिलायंस टेलीकॉम के दो पूर्व डायरेक्टर गिरफ्तार
रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड के पूर्व डायरेक्टर सतीश सेठ गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने कथित बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड के तत्कालीन पूर्व डायरेक्टर सतीश सेठ और गौतम बी. दोषी को गिरफ्तार किया है. सेठ रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के वाइस चेयरमैन भी रह चुके हैं. उन्हें ईडी ने मुंबई में गिरफ्तार किया है. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी गई है. आगे की कस्टडी के लिए उन्हें दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा.

CBI ने की थी छापेमारी

इससे पहले मार्च में CBI ने रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड मामले में मुंबई में तलाशी ली थी. CBI ने रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड, पूर्व डायरेक्टर सतीश सेठ, पूर्व डायरेक्टर गौतम बी. दोषी, कुछ सरकारी कर्मचारियों और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ साजिश, IPC के तहत धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत आपराधिक कदाचार और आधिकारिक पद के दुरुपयोग के अपराधों के लिए मामला दर्ज किया था.

SBI की शिकायत के आधार पर हो रही जांच

यह मामला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से मिली शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था, जिसमें बैंक के साथ धोखाधड़ी करने और SBI को 114.98 करोड़ रुपये का गलत नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था. SBI उन 11 बैंकों के कंसोर्टियम का सदस्य था, जिन्होंने रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड को कुल 735 करोड़ रुपये की टर्म लोन सुविधा मंजूर की थी.

यह मामला दर्ज होने के बाद, CBI ने मुंबई में सतीश सेठ और गौतम बी. दोषी के आवास और रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड के रजिस्टर्ड ऑफिस में तलाशी ली थी. लोन ट्रांज़ैक्शन से जुड़े कई दस्तावेज़ बरामद किए गए थे.

यह भी पढ़ें: कर चोरी मामले में अनिल अंबानी के खिलाफ नहीं होगी कोई दंडात्मक कार्रवाई, अदालत से मिली राहत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ED, Reliance Communications, Reliance Telecom Ltd, Reliance News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com