विज्ञापन

इंटर्नशिप के लिए HR के ऑफर पर IIT बॉम्बे ग्रेजुएट ने दिया ऐसा जवाब, इंटरनेट पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर आईआईटी बॉम्बे के ग्रेजुएट का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बताया कि रिक्रूटर ने उन्हें एक अजीब सा ऑफर दिया. रिक्रूटर ने उन्हें पहले 3 से 6 महीने तक इंटर्न के तौर पर काम करना होगा और इसके लिए उनकी मौजूदा सैलरी का सिर्फ एक-दसवां हिस्सा ही दिया जाएगा.

इंटर्नशिप के लिए HR के ऑफर पर IIT बॉम्बे ग्रेजुएट ने दिया ऐसा जवाब, इंटरनेट पर हुआ वायरल
HR के ऑफर पर IIT बॉम्बे ग्रेजुएट ने दिया ऐसा जवाब
file photo

IIT बॉम्बे के एक ग्रेजुएट छात्र को नौकरी के लिए रिक्रूटर ने फोन किया और इंटर्नशिप के लिए ऑफर किया. इस पर जब छात्र ने सैलरी को लेकर बात की तो उसे वह सही नहीं लगी, क्योंकि सैलरी बहुत कम थी और उसने ये ऑफर ठुकरा दिया. अपने इस अनुभव को छात्र ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि उसने एक नौकरी का ऑफर ठुकरा दिया, भले ही वह दो हफ्ते से बेरोजगार था.

IIT बॉम्बे के ग्रेजुएट ने ठुकराया HR का ऑफर

सोहम नायक ने अपनी पोस्ट में लिखा, “कल मुझे एक HR का फोन आया. उसने सबसे पहले मेरी मौजूदा सैलरी पूछी और मैंने बता दी. इसके बाद उसने मुझे एक ऑफर दिया कि नौकरी शुरू करने से पहले मुझे 3 से 6 महीने तक ‘इंटर्न' के तौर पर काम करना होगा”. उन्होंने आगे बताया कि इस इंटर्नशिप के दौरान उन्हें उनकी मौजूदा सैलरी का सिर्फ एक-दसवां हिस्सा ही दिया जाएगा. सोहम ने कहा कि यह कोई जूनियर रोल नहीं था, न ही काम या टेक्नोलॉजी स्टैक में कोई बदलाव था. वही काम, जो वह पहले से करते आ रहे थे, उसे सिर्फ इंटर्नशिप का नाम देकर काफी कम पैसे में करवाने की बात कही गई.

सोहम के मुताबिक, इस ऑफर में काम की जिम्मेदारियां बिल्कुल पहले जैसी ही थीं, लेकिन सैलरी बहुत कम कर दी गई थी. उन्होंने कहा कि उन्होंने यह ऑफर तुरंत ठुकरा दिया, जबकि वह पिछले 16 दिनों से बेरोजगार थे और उन पर आर्थिक दबाव भी था. उन्होंने लिखा, “मैंने HR की बात पूरी होने से पहले ही मना कर दिया, क्योंकि अगर आप अपनी कीमत से बहुत कम पर काम करने को तैयार हो जाते हैं, तो वही आपकी असली वैल्यू बन जाती है”.

सोहम नायक की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अपने अनुभव शेयर किए और आज के जॉब मार्केट, सैलरी कट और प्रोबेशन पीरियड को लेकर अलग-अलग राय दी. कुछ यूजर्स ने कहा कि फ्रेशर्स के लिए इंटर्नशिप या प्रोबेशन जैसा समय आम बात है, लेकिन इस दौरान मिलने वाली सैलरी भी ठीक-ठाक होनी चाहिए. उनका मानना था कि शहर के हिसाब से कम से कम 30,000 से 50,000 रुपये तक का भुगतान होना चाहिए, साथ ही खाने-पीने और आने-जाने जैसे जरूरी खर्चों का भी ध्यान रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें:- दिल्ली एयरपोर्ट के T3 बोर्डिंग एरिया में सिक्योरिटी को चकमा देकर घुसा बंदर, वीडियो वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Bombay, Internship Offers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com