विज्ञापन

कौन हैं वो 6 लोग जिन्हें गर्मियों में खरबूजा जरूर खाना चाहिए, यहां जानें इसके फायदे

Garmiyon Mein Kharbuja Khane Ke Fayde: यहां जानें खरबूजे को गर्मियों का सुपरफ्रूट क्यों कहा जाता है, इसमें कितना प्रतिशत पानी पाया जाता है और किन लोगों को इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए?

कौन हैं वो 6 लोग जिन्हें गर्मियों में खरबूजा जरूर खाना चाहिए, यहां जानें इसके फायदे
Amazing Health Benefits of Muskmelon

Garmiyon Mein Kharbuja Khane Ke Fayde: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने और स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए खरबूजा एक बेहतरीन फल है. आयुर्वेद के अनुसार, खरबूजा गर्मियों के लिए वरदान से कम नहीं है. यह न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है. तो आइए जानते हैं खरबूजे को गर्मियों का सुपरफ्रूट क्यों कहा जाता है, इसमें कितना प्रतिशत पानी पाया जाता है और किन लोगों को इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए?

Latest and Breaking News on NDTV

खरबूजे में कितना प्रतिशत पानी होता है?

खरबूजे में लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है, जो गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाता है. इसमें उच्च मात्रा में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं. ये तत्व शरीर के लिए अत्यंत लाभदायक साबित होते हैं.

खरबूजे की तासीर क्या होती है?

आयुर्वेद में खरबूजे को ठंडा और पित्त शामक माना गया है. गर्मी में यह शरीर की अतिरिक्त गर्मी को कम करता है और पेट को ठंडक पहुंचाता है, इसे कटकर, जूस बनाकर या सलाद के रूप में रोजाना शामिल किया जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

गर्मियों में खरबूजा खाने से क्या होता है?

गर्मियों में खरबूजे का सेवन न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है बल्कि यह सस्ता और आसानी से उपलब्ध फल भी है.  खरबूजे को गर्मियों का सुपर फ्रूट कहा जाता है और इसके सेवन से शरीर को एक-दो नहीं कई फायदे मिलते हैं.

  • खरबूजे का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखता है. खरबूजा प्राकृतिक रूप से पानी की पूर्ति करता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. 
  • खरबूजा में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को सुधारता है, कब्ज की समस्या दूर करता है और पेट साफ रखता है. 
  • विटामिन सी से भरपूर खरबूजा रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है, जिससे गर्मी में होने वाली बीमारियों से बचाव होता है. 
  • खरबूजे में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखकर बार-बार खाने की आदत पर लगाम लगाता है.
  • खरबूजा में विटामिन ए और सी पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं.
  • खरबूजा आंखों की सेहत के लिए भी अच्छा है, विटामिन ए आंखों की रोशनी बनाए रखने और आंखों की थकान कम करने में मदद करता है.

खरबूजे किसे नहीं खाना चाहिए?

डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर से सलाह के बाद ही सेवन करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: दिल्ली की इन 3 जगहों पर मिलता है घर का सबसे सस्ता समान, खर्चा होगा कम समान मिलेगा ज्यादा!
 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com