विज्ञापन

कटे हुए फल जल्दी पड़ जाते हैं काले? आजमाएं ये आसान ट्रिक्स, घंटों तक दिखेंगे एकदम फ्रेश

Kate Hue Fal Ko Jaldi Kala Hone Se Kaise bachayein: गर्मी में ठंडे और ताजे फल खाने का मजा ही कुछ और होता है. लेकिन जैसे ही हम सेब, केला या नाशपाती काटते हैं, कुछ ही देर में उनका रंग बदलने लगता है. फल काले पड़ जाते हैं और उनका फ्रेश लुक खत्म हो जाता है. ऐसे में एक बेहद आसान किचन ट्रिक आपकी मदद कर सकती है.

कटे हुए फल जल्दी पड़ जाते हैं काले? आजमाएं ये आसान ट्रिक्स, घंटों तक दिखेंगे एकदम फ्रेश
Kate Hue Fal Ko Jaldi Kala Hone Se Kaise bachayein
Unsplash

Kate Hue Fal Ko Jaldi Kala Hone Se Kaise bachayein: गर्मी में ठंडे और ताजे फल खाने का मजा ही अलग होता है. लेकिन जैसे ही हम सेब, केला या नाशपाती काटते हैं, कुछ ही देर में उनका रंग बदलने लगता है. फल काले पड़ जाते हैं और उनका फ्रेश लुक खत्म हो जाता है. कई लोग इसे देखकर फल खाने से भी बचते हैं. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो एक बेहद आसान किचन ट्रिक आपकी मदद कर सकती है. यह तरीका न सिर्फ फलों को लंबे समय तक फ्रेश रखता है बल्कि उनका स्वाद भी बरकरार रखता है.

क्यों बदल जाता है कटे फलों का रंग?

जब फल को काटा जाता है, तो उसका अंदरूनी हिस्सा हवा के संपर्क में आता है. इस दौरान ऑक्सीकरण (Oxidation) की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. यही वजह है कि सेब, केला और नाशपाती जैसे फल जल्दी ब्राउन हो जाते हैं. यह प्रक्रिया नैचुरल है लेकिन सही तरीके से इसे धीमा किया जा सकता है.

फलों को काला होने से बचाने का आसान तरीका

कटे हुए फलों को फ्रेश रखने के लिए एक बाउल में ठंडा पानी लें. इसमें एक से दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं और थोड़ा सा चीनी डाल दें. अब कटे हुए फलों को इस मिश्रण में 2 से 3 मिनट के लिए डुबोकर रखें. इसके बाद उन्हें निकालकर सर्व करें या स्टोर करें.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- सिर्फ दूध ही नहीं! ये 7 ड्रिंक्स भी शरीर में कैल्शियम बढ़ाने में कर सकते हैं मदद

कैसे काम करती है ये ट्रिक?

नींबू में मौजूद विटामिन सी (Vitamin C) ऑक्सीकरण की प्रक्रिया को धीमा करता है. इससे फल जल्दी काले नहीं पड़ते. वहीं चीनी फलों के स्वाद को बैलेंस करती है और उनकी नैचुरल मिठास को बनाए रखती है. यह कॉम्बिनेशन फलों को ज्यादा समय तक फ्रेश दिखाने में मदद करता है.

किन फलों पर सबसे ज्यादा असरदार?

यह तरीका खासकर सेब, केला, नाशपाती और एवोकाडो जैसे फलों पर बहुत अच्छा काम करता है. ये फल जल्दी रंग बदलते हैं, इसलिए इनके लिए यह ट्रिक काफी उपयोगी है.

ध्यान रखने वाली बातें

कटे हुए फलों को ज्यादा देर तक खुले में ना रखें. उन्हें हमेशा एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें. अगर तुरंत नहीं खा रहे हैं तो फ्रिज में रखें. इससे उनकी फ्रेशनेस और ज्यादा समय तक बनी रहती है.

अगर आप चाहते हैं कि आपके कटे हुए फल लंबे समय तक ताजा दिखें, तो इस आसान ट्रिक को जरूर अपनाएं. 

Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kate Hue Fal Ko Jaldi Kala Hone Se Kaise Bachayein, How To Prevent Peeled Fruit From Turning Black Quickly, Fruits Ko Store Karne Ka Tareeka, How To Keep Fruits Fresh For Long Time
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com