आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित दिनचर्या में खानपान की गलत आदतें सेहत को बड़ा नुकसान पहुंचा रही हैं. ऐसे में भोजन में अधिक तेल का इस्तेमाल सेहत के संग खिलवाड़ जैसा है. यह शरीर के लिए बेहद हानिकारक साबित होता है. हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि ज्यादा तेल का सेवन न केवल मोटापा, बल्कि और भी कई गंभीर बीमारियों को पैदा करने में अहम भूमिका निभाता है.
ऐसे में जरूरी है कि रोजमर्रा के भोजन में तेल की मात्रा को नियंत्रित किया जाए. इसके लिए नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कुछ सुझाव भी देता है. एनएचएम के अनुसार, तेल का संतुलित इस्तेमाल स्वस्थ जीवन की कुंजी है. अगर हम अपने खाने में थोड़े बदलाव करें और कुछ आसान आदतों को अपनाएं, तो न केवल मोटापे से बच सकते हैं बल्कि हृदय रोग, डायबिटीज और अन्य समस्याओं के खतरे को भी कम कर सकते हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि छोटी-छोटी सावधानियां लंबे समय में बड़े फायदे देती हैं.
खाने में तेल को कैसे करें कम- (How to reduce oil in food)
तेल के उपयोग को सीमित करने के लिए सबसे आसान तरीका है कि इसे सीधे बर्तन में डालने के बजाय छोटी चम्मच का इस्तेमाल किया जाए. इससे अनजाने में ज्यादा तेल डालने की आदत पर नियंत्रण पाया जा सकता है. इसके अलावा तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन कम करना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि इनमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है और ये वजन बढ़ाने का मुख्य कारण बनते हैं.

Photo Credit: AI generated image
किस तरह का खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद-
विशेषज्ञ भाप में पके, भुने हुए या ग्रिल्ड भोजन को प्राथमिकता देने की सलाह देते हैं. इस तरह के भोजन में तेल की मात्रा कम होती है और पोषक तत्व भी बेहतर तरीके से सुरक्षित रहते हैं. साथ ही घर पर खाना बनाते समय हल्के तेल का उपयोग और सही मात्रा का ध्यान रखना भी जरूरी है.
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मोटापा कई बीमारियों की जड़ है और इसका एक बड़ा कारण असंतुलित खानपान है. ऐसे में अगर समय रहते तेल के उपयोग पर नियंत्रण किया जाए, तो बेहतर स्वास्थ्य पाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Rose Lassi Recipe: गुलाब की पंखुड़ियों से बनी लस्सी, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाजार की महंगी ड्रिंक, नोट करें रेसिपी
मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं