विज्ञापन

गन्ने का जूस तो सभी ने पिया होगा, क्या कभी खाई है इसके रस की खीर? नोट करें रेसिपी

Ganne Ki Kheer: सबसे बढ़िया बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको  ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी और न ही कोई खास सामग्री की जरूरत होगी. यहां जानें इस खीर को बनाने का सही तरीका क्या है?

गन्ने का जूस तो सभी ने पिया होगा, क्या कभी खाई है इसके रस की खीर? नोट करें रेसिपी
Ganne Ke Ras Ki Kheer In Hindi

Ganne Ki Kheer:  गर्मियों के मौसम में गन्ने के जूस का सेवन तो हर कोई करना पसंद करता है, लेकिन की कभी अपने इसके रस की खीर ट्राई की है? जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने गन्ने की खीर. सिर्फ इसका जूस ही नहीं, इसकी खीर भी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. गर्मियों के मौसम में गन्ने के जूस का सेवन तो हर कोई करना पसंद करता है, लेकिन की कभी अपने इसके रस की खीर ट्राई की है? जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने गन्ने की खीर. सिर्फ इसका जूस ही नहीं, इसकी खीर भी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. अगर आप हर बार चावल की वही खीर बना-बनाकर बोर हो गए हैं, तो एक बार गन्ने की खीर ट्राय करके देखिए स्वाद भी अलग, खुशबू भी अनोखी और सेहत के लिए भी सही मानी जाती है. सबसे बढ़िया बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको  ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी और न ही कोई खास सामग्री की जरूरत होगी. यहां जानें इस खीर को बनाने का सही तरीका क्या है?

Latest and Breaking News on NDTV

गन्ने की खीर कैसे बनती है?

सामग्री: 

  • 1 लीटर गन्ने का रस
  • 1 कटोरी भीगे हुए चावल
  • 2 हरी इलायची 
  • क्रश किए मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स

गन्ने के रस की खीर बनाने का आसान तरीका

  • घर पर गन्ने की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में गन्ने का रस उबाल लें.
  • अब फलेवर के लिए हरी इलायची डालें.
  • इसमें भीगे हुए चावल डालें और धीमी आंच पर चलाएं.
  • जब चावल उबल जाएं और मनचाही कंसिस्टेंसी मिल जाए तो इसमें ड्राई फ्रूट्स डालें.
  • अब 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं और गैस बंद कर दें.

इसे भी पढ़ें: रात को फोन चार्जिंग पर छोड़ देते हैं? जानें इसके नुकसान

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com