Pudina Khane Ke Nuksan: गर्मी के मौसम में पुदीना लगभग हर घर की किचन में इस्तेमाल होता है. ठंडी तासीर और ताजगी भरे स्वाद की वजह से लोग इसे चटनी, शरबत और ड्रिंक में खूब शामिल करते हैं. माना जाता है कि पुदीना शरीर को ठंडक देता है और पाचन सुधारता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका ज्यादा सेवन फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है. कई लोग हेल्दी समझकर जरूरत से ज्यादा पुदीना लेने लगते हैं, जिससे शरीर पर उल्टा असर पड़ सकता है. इसलिए यह समझना जरूरी है कि पुदीना कितना और कैसे खाना चाहिए.
ज्यादा पुदीना खाने से शरीर को होते हैं ये नुक्सान- (In logo Ko Nahi Khana Chahiye Pudina)
पाचन पर पड़ सकता है असर
पुदीना पाचन (Digestion) के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में लेने से कुछ लोगों को गैस (Gas), एसिडिटी (Acidity) या पेट में जलन की समस्या हो सकती है. खासकर जिनका पाचन पहले से कमजोर है, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए.

एलर्जी और स्किन रिएक्शन
कुछ लोगों को पुदीना से एलर्जी (Allergy) भी हो सकती है. ज्यादा सेवन या स्किन पर ज्यादा इस्तेमाल करने से खुजली (Itching), लालपन (Redness) या जलन (Inflamation) जैसी समस्या हो सकती है. इसलिए पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर होता है.
ब्लड प्रेशर पर असर
पुदीना का ज्यादा सेवन ब्लड प्रेशर (BP) को प्रभावित कर सकता है. जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) की समस्या है, उन्हें इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए. जरूरत से ज्यादा लेने पर चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है.
गर्भावस्था में सावधानी
गर्भवती महिलाओं को पुदीना का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए. ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से कुछ मामलों में परेशानी हो सकती है.
सही मात्रा क्या है?
पुदीना को डाइट में शामिल करना फायदेमंद है, लेकिन सीमित मात्रा में. दिन में थोड़ी मात्रा में इसका सेवन सुरक्षित माना जाता है. चटनी, पानी या ड्रिंक के रूप में इसका थोड़ा इस्तेमाल ही सही रहता है.
गर्मी में पुदीना जरूर खाएं, लेकिन ध्यान रखें कि कोई भी चीज जरूरत से ज्यादा लेने पर नुकसान कर सकती है. सही मात्रा और सही तरीके से इसका सेवन करने से ही इसके फायदे मिलते हैं.
Watch Video: क्या लिवर खराब होने से हार्ट डिजीज होती हैं? डॉक्टर ने बताया...
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं