विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2025

खाने के बाद ही पेट में होती है जलन और बनती है गैस तो करें इन चीजों का सेवन, तुरंत मिलेगा आराम

Acidity or Bloating Issue: आज के समय में लोगों का खानपान और लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है जिस वजह से गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है. पेट में इस तरह की समस्या की एक मुख्य वजह होती है हमारा खानपान और गट हेल्थ का खराब होना.

खाने के बाद ही पेट में होती है जलन और बनती है गैस तो करें इन चीजों का सेवन, तुरंत मिलेगा आराम
कुछ फूड कॉम्बिनेशन आपकी गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं.

Acidity or Bloating Issue: आज के समय में लोगों का खानपान और लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है जिस वजह से गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है. पेट में इस तरह की समस्या की एक मुख्य वजह होती है हमारा खानपान और गट हेल्थ का खराब होना. कई बार लोग खाना खाने के बाद ऐसी समस्याओं का सामना करते हैं. ऐसे में अगर आप अपने खानपान की आदतों पर ध्यान देते हैं तो इन समस्याओं से राहत पा सकते हैं. कुछ फूड आइटम्स ऐसे हैं जो इस तरह की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं वो फूड कॉम्बिनेशन जिनकी मदद से एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिल सकती है.

खीरा और दही

दही और खीरा दोनों की ही तासीर ठंडी होती है. खीरे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है जो पेट को ठंडा करने और एक्सट्रा एसिड को बाहर निकालने में मदद करता है. वहीं दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं. आप खीरे को कद्दूकस करके दही में मिलाकर इसका रायता बनाकर खा सकते हैं. 

15 मिनट में जमाना है दही तो ट्राई करें ये टिप्स, झटपट जमेगा बाजार जैसा गाढ़ा दही

नारियल पानी के साथ भीगी किशमिश

एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या से राहत पाने में नारियल पानी के साथ भीगी किशमिश का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है. नारियल पानी में अल्काइन पाया जाता है जो पेट में बनने वाले एसिड को कम करने में मदद करता है. वहीं जब आप सुबह खाली पेट नारियल पानी के साथ रात भर किशमिश का सेवन करते हैं तो ये पेट के लिए फायदेमंद होती है.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Acidity And Bloating After Food, Khane Ke Baad Bloating Aur Acidity Ko Kaise Door Kare, Food Combination For Better Gut Health, Gut Health Ko Kaise Sudhare, Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com