विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2025

क्या अमरूद के पत्ते कच्चे खा सकते हैं, बासी मुंह अमरूद के पत्ते चबाने के क्या फायदे हैं?

Amrud Ke Patte Ke Fayde: अगर आप नियमित रूप से इसके पत्ते चबाते हैं तो शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकाल सकते हैं और पेट संबंधी समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं. यहां जानें अमरूद के पत्ते खाने के फायदे क्या हैं?

क्या अमरूद के पत्ते कच्चे खा सकते हैं, बासी मुंह अमरूद के पत्ते चबाने के क्या फायदे हैं?
What are benefits of guava?

Amrud Ke Patte Ke Fayde: अमरूद के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-डायबेटिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रख सकते हैं. यही कारण है कि आजकल प्राकृतिक उपचार और आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में अगर आप नियमित रूप से इसके पत्ते चबाते हैं तो शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकाल सकते हैं और पेट संबंधी समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं. यहां जानें अमरूद के पत्ते खाने के फायदे क्या हैं?

अमरूद से कौन सी बीमारी ठीक हो सकती है?

पेट: खाली पेट अमरूद के पत्तों का सेवन करने से पेट से जुडी दिक्कतें जैसे गैस, कब्ज और एसिडिटी से राहत दिला सकता है. यह पत्ते पेट में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जिससे खाना जल्दी पचता है और पेट हल्का महसूस करता है. जिन लोगो को पेट से जुडी दिक्कतें रहती हैं उनके लिए यह पत्ते फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: बालों का झड़ना रोकने के लिए आंवला और एलोवेरा का उपयोग कैसे करें?

इम्यूनिटी: अमरूद के पत्ते विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. अगर आप बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो सुबह खाली पेट अमरूद के पत्ते खा सकते हैं. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बना सकते हैं.

स्किन: अमरूद के पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन त्वचा और बालों के लिए बेहद लाभदायक माने जा सकते हैं. सुबह खाली पेट इनका सेवन त्वचा और बालों की समस्याओं से राहत दिला सकता है. जो लोग स्किन से जुड़ी दिक्कतों से परेशान रहते हैं उनके लिए अमरूद के पत्तो का सेवन फायदेमंद माना जा सकता है.

Watch Video: 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guava Leaves, Guava Leaves Benefits, Guava Leaves Benefits In Hindi, Amrood Ke Patte Khane Ke Fayde, Guava Leaves On Empty Stomach
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com