विज्ञापन

करेले नहीं खाने वाले भी मांग-मांग कर खाएंगे, ट्राई करें करेला-क्रंची प्याज का ये कॉम्बिनेशन

अगर आपको भी करेले की कड़वाहट अच्छी नहीं लगती तो ये क्रंची प्याज वाले करेले की रेसिपी आपके लिए ही है. जल्दी से नोट कर लें रेसिपी.

करेले नहीं खाने वाले भी मांग-मांग कर खाएंगे, ट्राई करें करेला-क्रंची प्याज का ये कॉम्बिनेशन
करेला और प्याज की सब्जी कैसे बनाएं?
NDTV

करेले का नाम सुनते ही अक्सर बड़े-बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक के चेहरे पर शिकन आ जाती है. इसकी कड़वाहट इतनी ज्यादा होती है कि अच्छे-अच्छे लोग इसे खाने से दूर भागते हैं, लेकिन अगर आपने @delicioustadka की बताई ये रेसिपी एक बार बना ली तो यह धारणा पूरी तरह बदल जाएगी. सबसे अच्छी बात यह है कि बच्चे भी इसे बहुत मजे से खाएंगे, क्योंकि इसमें प्याज की क्रंच और मसालों का ऐसा बेहतरीन संतुलन होता है जो स्वाद को दोगुना कर देता है. देर किस बात की है, स्टेप बाय स्टेप इसकी रेसिपी नोट कर लेते हैं.

ये देखिए वीडियो...

सामग्री:

  • करेले (750 ग्राम)
  • प्याज 5 (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
  • हल्दी पाउडर (1.5 छोटी चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • सरसों का तेल (आवश्यकतानुसार)
  • हींग (1/4 छोटी चम्मच)
  • जीरा (1 छोटी चम्मच)
  • सूखी लाल मिर्च (2)
  • धनिया पाउडर (2 छोटी चम्मच)
  • लाल मिर्च पाउडर (1 छोटी चम्मच)
  • गरम मसाला  (1/2 छोटी चम्मच)
  • गुड़ (थोड़ा सा मसालों को बैलेंस करने के लिए)
  • हरी मिर्च (3-4 बीच से कटी हुई)
  • पिसी हुई सौंफ (1 बड़ा चम्मच)
  • अमचूर पाउडर (1 छोटी चम्मच)
  • हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

बनाने का तरीका:

  1. सबसे पहले करेलों को साफ पानी से धोकर दोनों सिरों को अलग कर लें.
  2. अब इन्हें हल्के हाथों से थोड़ा-थोड़ा छील लें ताकि इनकी कड़वाहट कम हो जाए.
  3. इसके बाद करेलों को मनचाहे टुकड़ों में काट लें.
  4. कटे हुए करेलों पर एक छोटी चम्मच हल्दी और एक छोटी चम्मच नमक डालकर हाथों से अच्छी तरह मिला लें और आधे से एक घंटे के लिए ढककर रख दें.
  5. कुछ देर बाद करेले काफी पानी छोड़ देंगे, जिन्हें हथेलियों से हल्का-हल्का निचोड़कर अलग बर्तन में रख लें.
  6. अब एक कढ़ाई में सरसों का तेल डालकर तेज गर्म करें और निचड़े हुए करेलों को कढ़ाई में डालें और सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें.
  7. अब कढ़ाई से एक्स्ट्रा तेल निकाल लें और बचे हुए तेल में हींग व जीरा चटकाएं.
  8. इसके बाद चॉप की हुई प्याज डालकर 3 से 4 मिनट तक भूनें.
  9. प्याज हल्की गोल्डन होने लगे तब इसमें दो सूखी लाल मिर्च, हल्दी, नमक, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसालों को अच्छी तरह भून लें.
  10. अब इसमें कटी हुई प्याज की परतें, थोड़ा सा गुड़, गरम मसाला और स्लिट की हुई हरी मिर्च डालकर 1 से 2 मिनट तक भूनें ताकि प्याज का क्रंच बरकरार रहे. 
  11. इसके बाद फ्राई किए हुए करेले इसमें मिलाएं और धीमी आंच पर ढककर 7 से 8 मिनट तक पकने दें. अब पिसी हुई सौंफ, अमचूर पाउडर और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और गैस बंद कर दें.
  12. आपके बेहद स्वादिष्ट और बिना कड़वाहट वाले करेले-प्याज बनकर तैयार हैं, जिन्हें आप परांठे या पूरी के साथ सर्व कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: शाम के स्नैक में बेस्ट है हाई प्रोटीन मूंग दाल पॉपकॉर्न, नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karela Sabji Recipe, Karela Ki Taseer Kaisi Hoti Hai, Food, Easy Recipes, Lunch Ideas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com