विज्ञापन

शाम के स्नैक में बेस्ट है हाई प्रोटीन मूंग दाल पॉपकॉर्न, नोट करें रेसिपी

शाम को कुछ चटपटा खाने का मन है पर कैलोरी का टेंशन है, मूंग दाल से बना हेल्दी पॉपकॉर्न बेहतरीन विकल्प है, नोट करें रेसिपी.

शाम के स्नैक में बेस्ट है हाई प्रोटीन मूंग दाल पॉपकॉर्न, नोट करें रेसिपी
घर पर मूंग दाल के पॉपकॉर्न बनाने का सबसे आसान तरीका
NDTV

जब कभी शाम के वक्त कुछ चटपटा खाने का मन हो और कैलोरी की चिंता भी सता रही हो, तो ट्रेडिशनल कॉर्न या डीप-फ्राई स्नैक्स से हटकर कुछ नया ट्राई करना समझदारी होती है. यही वजह है कि आज कल लोग स्नैकिंग के हेल्दी ऑप्शंस तलाश रहे हैं. मूंग दाल से तैयार होने वाले पॉपकॉर्न खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही साथ शरीर के लिए भी बेहद कमाल है. बिना दरी कीये एक नजर डाल लेते हैं इसकि रेसिपी पर.

मूंग दाल से पॉपकॉर्न कैसे बनाएं?

सामग्री:

  • धुली हुई पीली मूंग दाल (आधी कटोरी)
  • दाल को भिगोने के लिए पर्याप्त पानी
  • तेल (एक से दो बड़े चम्मच)
  • नमक (स्वादानुसार)
  • चाट मसाला या भुना जीरा पाउडर (आधा छोटा चम्मच)
  • लाल मिर्च पाउडर या काली मिर्च (स्वादानुसार)

बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले मूंग दाल को साफ पानी से दो-तीन बार धो लें.
  2. अब इसे पर्याप्त पानी में कम से कम छह से आठ घंटे या फिर पूरी रात के लिए भिगोकर रख दें.
  3. यह स्टेप बहुत जरूरी है क्योंकि सही से भीगी हुई दाल ही क्रिस्पी बनेगी.
  4. अब दाल का सारा पानी छान लें.
  5. इसके बाद इसे एक सूती कपड़े या किचन टॉवल पर फैला दें.
  6. लगभग तीस से चालीस मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें ताकि इसकी ऊपरी नमी पूरी तरह सूख जाए.
  7. दाल सूखी होगी तभी कड़ाही में डालते वक्त छींटे नहीं उड़ेंगे.
  8. अब एक भारी तले की कड़ाही में मीडियम आंच पर तेल गर्म करें.
  9. आंच को मध्यम रखते हुए गर्म तेल में थोड़ी सी सूखी हुई दाल डालें और तुरंत कड़ाही को ढक्कन से ढक दें.
  10. कड़ाही को हल्का सा हिलाते रहें ताकि दाल चारों तरफ से एक समान पके.
  11. जैसे ही चटकने की आवाज बंद हो जाए, आंच बंद कर दें और एक छेद वाली छलछी की मदद से दाल को बाहर निकाल लें.
  12. अब गर्मागर्म दाल पर तुरंत नमक, चाट मसाला और लाल मिर्च छिड़क दें और खाएं.

इसे भी पढ़ें: गुजरात की खांडवी से लेकर कश्मीर की गुच्छी तक, ब्रिक्स का वेज मेनू देखकर हर्ष गोयनका के मुंह में आया पानी, बोले काश...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Moong Dal Recipe, Moong Dal Popcorn, High Protein Recipe, High Protein Recipe For Weight Loss, Moong Dal Se Kya Banaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com