कुत्ते प्यार की भाषा समझते हैं. वे समझते हैं कि कौन उन्हें किस तरह से छू रहा है... किसके इरादे नेक हैं और कौन बदमाश है. इसीलिए कुत्तों को इंसानों के सबसे करीब माना जाता है. इंसानों और कुत्तों के इसी जुड़ाव का उदाहरण मुंबई की सड़क पर देखने को मिला. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक 5-6 साल की बच्ची आवारा कुत्ते की सवारी बड़े शान से करती हुई नजर आ रही है. कुत्ता भी बच्ची को बिठाकर ऐसे सड़क पर चल रहा है, जैसे वह उसकी रोज सवारी करती हो. इस दौरान कई अन्य आवारा कुत्ते भी इनके साथ नजर आ रहे हैं.
वायरल वीडियो में एक लड़की सड़क के बीच में बनी पटरी पर 6-7 आवारा कुत्तों के साथ नजर आ रही है. अगले ही पल इनमें से एक कुत्ता लड़की के पास आकर खड़ा हो जाता है. ये लड़की इस कुत्ते के ऊपर ऐसे बैठती है, जैसे किसी घोड़े पर सवारी के लिए बैठी हो. बच्ची घोड़े की सवारी करते हुए सड़क पार करती है. इस दौरान अन्य कुत्ते साथ-साथ चलते हैं. इस पूरे सीन को देखकर ऐसा लग रहा है कि लड़की कोई 'महारानी' है, जो अपनी शाही सवारी पर निकली हुई है और अन्य डॉगी उसकी सिक्योरिटी में लगे हुए हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लड़की जब कुत्ते पर बैठकर सड़क पार कर रही है, तो वहां से कई कारें भी गुजर रही हैं. सभी इस लड़की को बड़ी हैरानी से देख रहे हैं. लेकिन इस लड़की को किसी से कुछ मतलब नहीं है, वो तो अपनी सवारी का लुत्फ उठा रही है. वह एक कार वाले को हाथ से इशारा करके आगे जाने के लिए भी कहती है. ये लड़की कौन है और ये वीडियो कहां शूट किया गया, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
इंस्टाग्राम पर इस कुत्ते पर बैठी लड़की का वीडियो bollywindow नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है- वीआईपी एंट्री विद Z+ सिक्योरिटी. यहां से इस वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है. वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं. बहुत से लोगों ने इसे लाइक और शेयर भी किया है. लोगों को इस बात की हैरानी हो रही है कि आखिर, एक आवारा कुत्ता कैसे बड़े प्यार से बच्ची को पीठ पर बैठाकर ले जा रहा है. कुछ लोग कह रहे हैं कि आवारा कुत्तों का एक ये भी रूप हो सकता है, सोचा नहीं था. अभी तक तो आवारा कुत्तों को बच्चों पर हमला करने की दिल दहला देने वाली ही खबरें सुनी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं