विज्ञापन

अर्जुन की छाल और दालचीनी की चाय कैसे बनाएं? नोट करें रेसिपी 

Arjun Bark and Cinnamon Tea : घर पर अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा बनाना बहुत ही आसान है. यहां हम आपको सिंपल सी रेसिपी बताएंगे. चलिए जानते हैं-

अर्जुन की छाल और दालचीनी की चाय कैसे बनाएं? नोट करें रेसिपी 
Arjuna Bark and Cinnamon Tea : अर्जुन की छाल और दालचीनी की चाय कैसे बनाएं?

Dalchini Kadha Recipe : आज के समय में हर्बल टी का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है और लोग अब ऐसी चाय की तलाश में रहते हैं, जो स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखे. अर्जुन की छाल और दालचीनी से बनी चाय ऐसी ही एक ड्रिंक है. अर्जुन की छाल का इस्तेमाल सदियों से आयुर्वेद की चिकित्सा पद्धति में इस्तेमाल किया जा रहा है. वहीं, दालचीनी का बात करें, तो इसका प्रयोग न सिर्फ मसालों बल्कि कई तरह की परेशानियों को कम करने में होता है. अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा बनाना बहुत ही आसान है. यहां जानते हैं कुछ ही मिनटों में अर्जुन की छाल और दालचीनी का काढ़ा बनाने की रेसिपी-

अर्जुन की छाल और दालचीनी की चाय कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री

  • अर्जुन की छाल का पाउडर या टुकड़े - 1 छोटा चम्मच 
  • दालचीनी का टुकड़ा - 1 छोटा 
  • पानी - 2 कप 
  • शहद - 1 छोटा चम्मच  (ऑप्शनल)
  • तुलसी की पत्तियां - 2-3  (ऑप्शनल)

बनाने की विधि

  • सबसे पहले 1 पैन में 2 कप पानी डालकर उबाल लें. 
  • इसमें अर्जुन की छाल और दालचीनी डाल दें. 
  • इसे धीमी आंच पर 8-10 मिनट तक पकने दें, ताकि दोनों के गुण पानी में अच्छी तरह मिल जाएं.
  • जब पानी लगभग एक कप रह जाए तो गैस बंद कर दें. 
  • चाय को छानकर कप में निकालें. 
  • आप स्वाद के लिए इसमें थोड़ा शहद मिला सकते हैं.

ध्यान रखें कि शहद को हमेशा चाय के थोड़ा ठंडा होने के बाद ही इसमें मिक्स करें. 

अर्जुन की छाल और दालचीनी की चाय कब पिएं?

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की मानें, तो आप इसे सुबह या शाम के समय पी सकते हैं. हालांकि, किसी भी हर्बल ड्रिंक का नियमित सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होता है. खासतौर पर अगर आपको किसी तरह की परेशानी है या आप कोई बीमारी की दवा ले रहे हैं, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेलन करें.

ये भी पढ़ें - अर्जुन की छाल का काढ़ा कैसे बनाएं? सीने में दर्द और सूजन में कैसे है फायदेमंद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Bark, Arjun Bark Benefits, Arjun Bark Ke Fayde, Arjun Bark Powder In Hindi, Arjun Bark Power Kaise Banaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com