विज्ञापन

Fashion Tips: कुछ कपड़े पहनते ही क्यों बढ़ जाता है Confidence? जानें Fashion और Psychology का कनेक्शन

Fashion Tips Clothes Confidence: कुछ कपड़े पहनते ही आत्मविश्वास बढ़ने का संबंध मनोविज्ञान से है. Enclothed Cognition के मुताबिक पहनावे का असर हमारी सोच, मूड, व्यवहार और खुद को देखने के नजरिए पर पड़ सकता है.

Fashion Tips: कुछ कपड़े पहनते ही क्यों बढ़ जाता है Confidence? जानें Fashion और Psychology का कनेक्शन
सही पहनावा दिलाता है पॉजिटिव फीलिंग
ndtv

क्या आपने कभी महसूस किया है कि कोई खास ड्रेस पहनते ही आपका कॉन्फिडेंस अचानक बढ़ जाता है. ऐसा सिर्फ आपका भ्रम नहीं है. कपड़े हमारे मूड, सोच और व्यवहार को प्रभावित कर सकते हैं. मनोविज्ञान में इसे Enclothed Cognition कहा जाता है. यानी हम किसी कपड़े को जिस अर्थ से जोड़ते हैं, उसका असर हमारी सोच और व्यवहार पर भी पड़ सकता है.

कपड़े कैसे बढ़ाते हैं आत्मविश्वास

जानकारी के अनुसार, जब आप ऐसे कपड़े पहनते हैं जिनमें खुद को स्मार्ट और सहज महसूस करते हैं, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है. खासतौर पर इंटरव्यू, मीटिंग या किसी महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान सही पहनावा आपको खुद को बेहतर तरीके से पेश करने में मदद कर सकताा है.

ड्रेसिंग का मूड से है कनेक्शन

इसके अलावा बता दें कि घर पर पूरे दिन ढीले और आरामदायक कपड़ों में रहने से कई बार हमाारा मूड भी सुस्त हो जाता है. इसके उलट, नहाकर तैयार होना और अवसर के हिसाब से कपड़े पहनना आपको एक्टिव महसूस करा सकता है. यानी कपड़े सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि दिन के मूड को सेट करने में भी भूमिका निभा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra's DIY Lip Scrub: गुलाबी होंठों के लिए ये स्क्रब बनाकर लगाती हैं प्रियंका चोपड़ा, स्किन एक्सपर्ट से जानें कितना असरदार है ये नुस्खा

सही पहनावा दिलाता है पॉजिटिव फीलिंग

साथ ही, जब आपको लगता है कि आप अच्छे दिख रहे हैं, तो लोगों से बातचीत करने और अपनी बाात रखने में झिझक कम हो सकती है. इससे सोशल और प्रोफेशनल स्थितियों में बेहतर तरीके से घुलने-मिलने में मदद मिलती है.

साफ-सफाई भी है जरूरी

अच्छे कपड़ों का मतलब हमेशा महंगे कपड़े नहीं होता. साफ, फिटिंग वाले और मौके के हिसाब से पहने गए कपड़े आत्मसम्मान और खुद का ख्याल रखने की भावना दिखाते हैं. इसलिए अगली बार ड्रेस चुनते समय सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि यह भी देखें कि उसमें आप खुद को कितना कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं.

यह भी पढ़ें: Rubina Dilaik ने कराई Microblading, जानें क्या होता है ये ब्यूटी ट्रीटमेंट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fashion Tips, Fashion Tips And Tricks, Fashion Tips For Boys
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com