- चरलापल्ली एक्सप्रेस अब अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलेगी.
- गोरखपुर से अमृत भारत एक्सप्रेस हैदराबाद तक जाएगी.
- गोरखपुर अृमत भारत एक्सप्रेस 2 अक्टूबर से शुरू होगी.
देश में यात्रियों की सुविधा के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express) ट्रेन चलाया जा रहा है. इस बीच उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चरलापल्ली (हैदराबाद) और गोरखपुर जंक्शन के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन (07075/07076) को अब नियमित अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाने का फैसला किया गया है. अब यह ट्रेन नए ट्रेन नंबरों के साथ साप्ताहिक आधार पर नियमित रूप से संचालित की जाएगी.
चरलापल्ली-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन (07075/07076) को अब नए ट्रेन नंबर (22075/22076) अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाया जाएगा.
ट्रेन नंबर 22075 चरलापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस शेड्यूल
ट्रेन नंबर 22075 चरलापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस को प्रत्येक शुक्रवार को चलाया जाएगा. यह ट्रेन रात में चरालापल्ली से रात 21.45 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 6.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. इस ट्रेन को 2 अक्टूबर 2026 से नियमित रूप से शुरू की जाएगी.
ट्रेन नंबर 22076 गोरखपुर-चरलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस शेड्यूल
ट्रेन नंबर 22076 गोरखपुर-चरलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस को प्रत्येक रविवार को चलाया जाएगा. यह ट्रेन सुबह में गोरखपुर जंक्शन से 8.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 17.00 बजे चरलापल्ली पहुंचेगी. इस ट्रेन को 4 अक्टूबर 2026 से नियमित रूप से शुरू की जाएगी.

यह भी पढ़ें : रेलवे ने 10 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के नए स्टॉपेज को दी है मंजूरी, यूपी-राजस्थान-बिहार-झारखंड को होगा फायदा
चरलापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज
चरलापल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन काजीपेट जं., पेड्डापल्ली, मंचिरयाल, बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर जं., बैतूल, इटारसी जं., भोपाल जं., बीना जं., वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं., उरई, पुखरायां, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, लखनऊ सिटी, गोमती नगर, बाराबंकी जंक्शन और गोंडा जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में यात्रियों के लिए स्लीपर क्लास और जनरल क्लास के कोच होंगे.
ट्रेन के विस्तृत समय, ठहराव और बुकिंग से जुड़ी किसी भी सहायता के लिए यात्री रेलमदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं या आधिकारिक रेलवे वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें : त्योहार पर गोरखपुर-मुंबई स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का ऐलान, यूपी-एमपी-महाराष्ट्र में 19 स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
यह भी पढ़ें : ट्रेन टिकट का स्क्रीनशॉट या व्हाट्सएप फोटो नहीं चलेगा, एक अक्टूबर से रेलवे के नए नियम, ओरिजनल ID कार्ड जरूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं