पालक पनीर रेसिपी
NDTV
Palak Paneer Recipe: दोस्तों के साथ डिनर का प्लान हो या परिवार के साथ वीकेंड की दावत, पालक पनीर जब तक टेबल न हो, तो मजा ननही आता. अगर आप भी घर पर बाजार जैसी पालक पनीर बनाना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए. @ShaneDelhi ने अपने यूट्यूब चैनल पर घर पर ढाबे जैसी पालक पनीर बनाने की रेसिपी शेयर की है. इस रेसिपी की खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मसालों की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. रसोई में मौजूद रोजमर्रा की चीजों से ही होटल जैसा स्वाद लिया जा सकता है.
देखें वीडियो...
सामग्री:
- पालक के पत्ते (200 ग्राम)
- पनीर (200 ग्राम)
- प्याज (2 बारीक कटे हुए)
- टमाटर (3 पिसे हुए)
- हरी मिर्च (2 बारीक कटी हुई)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट (1 छोटा चम्मच)
- जीरा (1 छोटा चम्मच)
- दालचीनी का टुकड़ा (1 छोटा टुकड़ा)
- तेज़पत्ता (1)
- हल्दी पाउडर (आधा छोटा चम्मच)
- धनिया पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- गरम मसाला (आधा छोटा चम्मच)
- भुना कुटा जीरा (आधा छोटा चम्मच)
- कसूरी मेथी (1 छोटा चम्मच)
- नमक (स्वादअनुसार)
- चीनी (आधा छोटा चम्मच)
- तेल
- देसी घी (2 छोटे चम्मच)
- बारीक कटा लहसुन (1 बड़ा चम्मच)
- साबुत सूखी लाल मिर्च (1 से 2)
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (आधा छोटा चम्मच)
- पानी और बर्फ (आवश्यकतानुसार)
बनाने का तरीका:
- एक बर्तन में पानी गरम करें, उसमें आधा छोटा चम्मच नमक और आधा छोटा चम्मच चीनी डाल दें.
- धुले हुए पालक के पत्ते डालकर 5 मिनट पकाएं ताकि कड़वापन कम हो जाए.
- आंच बंद कर तुरंत इन्हें ठंडे या बर्फीले पानी वाले कटोरे में निकाल लें, इससे हरा रंग बना रहता है. थोड़ा ठंडा होने पर निचोड़ें और मिक्सर में बारीक पीस लें.
- पैन में थोड़ा तेल गरम करके पनीर के टुकड़ों को दोनों तरफ सुनहरा रंग आने तक सेंक लें, फिर निकालकर अलग रखें.
- कड़ाही में उसी बचा हुआ तेल गरम करें, जीरा, दालचीनी और तेज़पत्ता चटकाएं.
- बारीक कटा प्याज डालकर 3 से 4 मिनट हल्का रंग बदलने तक भूनें, फिर हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर कच्ची महक जाने तक पकाएं.
- टमाटर प्यूरी व नमक डालें और 4 से 5 मिनट चलाते हुए भूनें.
- अब हल्दी, धनिया, लाल मिर्च, गरम मसाला और भुना कुटा जीरा मिलाएं मसाले जलें नहीं इसलिए 2 छोटे चम्मच पानी डालकर अच्छे से भून लें.
- पिसी पालक कड़ाही में डालें और कुछ देर भूनें.
- पनीर के टुकड़े, कसूरी मेथी और मिक्सर जार में थोड़ा सा पानी डालें.
- सब मिलाकर ढक दें और बीच में एक बार चलाते हुए 5 से 6 मिनट धीमी आंच पर पकने दें.
- छोटे पैन में देसी घी गरम करें.
- कटा लहसुन डालकर रंग बदलने दें, फिर साबुत सूखी लाल मिर्च डालें.
- आंच बंद कर कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें, हल्का घुमाएं और तैयार सब्जी के ऊपर डालकर धीरे से मिला दें.
- सब्जी तैयार है गरमागरम सर्व करें.
इसे भी पढ़ें: टमाटर वाले चावल कैसे बनाएं? जानिए कम समय में झटपट टमाटर पुलाव बनाने का आसान तरीका
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Food News