- देर रात आपको भी लगती है भूख.
- शेफ अजय चोपड़ा ने शेयर की हेल्दी रेसिपी.
- मिड नाइट क्रेविंग के लिए है बिल्कुल परफेक्ट.
Midnight Craving: कई बार आप रात में ठीक से खाना नहीं खाते और आपको अक्सर बीच रात में ही भूख लग जाती है. ऐसे में हम करवटें बदलते रहते हैं, लेकिन नींद भी नहीं आती. आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है तो आपकी मिड नाइड हंगर के लिए शेफ अजय चोपड़ा एक झटपट बन जाने वाली डिश लेकर आए हैं. फटाफट से तैयार हो जाने वाली इस डिश को कलकत्ता में झालमुड़ी और बाकी जगहों पर भेल कहते हैं, जो आपने भी जरूर खाई होगी. देर रात या शाम की चाय के साथ आप भी इस डिश को ट्राई करना चाहते हैं तो शेफ अजय की इस रेसिपी पर जरूर नजर डालें.
शेफ अजय ने इस रेसिपी को शेयर करते हुए लिखा है, आपकी रात की भूख को पूरा करने के लिए आसान भेल, जब घंटों के बाद भूख लगती है, भेल की इस सरल और संतोषजनक रेसिपी के लिए देखें. देर रात की फूड क्रेविंग के लिए यह एकदम परफेक्ट स्नैक है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
झालमुरी बनाने का लिए सामग्री (Jhalmuri Ingredients):
- मुरमुरे (मुरी)
- सेव
- नमकीन
- प्याज
- टमाटर
- धनिया पत्ता
- भुना हुआ जीरा पाउडर
- नींबू
- लाल मिर्च पाउडर
- काला नमक
Late Night Healthy Snacks: देर रात अक्सर लगती है भूख तो इन हेल्दी स्नैक्स का करें सेवन
झालमुड़ी बनाने का तरीका (Jhalmuri recipe):
झालमुड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में मुरमुरे डालें. अब इसमें सेव और नमकीन यानी मिक्चर डालें और अच्छे से मिलाएं. अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें. अब इसमें काला नमक, चाट मसाला और नींबू का रस डालें और मिक्स करें. भुना हुआ जीरा और लाल मिर्च का पाउडर भी छिड़क दें और सभी को एक साथ अच्छे से मिक्स करें. कलकत्ता की झालमुरी तैयार है. रात में इसे खाएं और अपनी भूख को शांत करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं